Breaking News

तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:प्रकाश पर्व के अवसर पर रंग बिरंगी रोशनी से सजा गुरुद्वारा

पटना सिटी तख्त श्री हरमंदिर में प्रकाश उत्सव पर्व को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने शुरू हो गई है। 3 दिनों तक चलने वाले इस प्रकाश उत्सव पर के दूसरे दिन देश विदेश से श्रद्धालुओं की आने जाने का तांता लगना शुरू हो गया है। इसके लिए पूरे गुरुद्वारा को भव्य रूप से सजाया गया है। बाल लीला गुरुद्वारा को भी प्रकाश उत्सव पर्व के अवसर पर रंग-बिरंगी रोशनी से सजाई गई है।

बताते चलें कि 2 वर्षों के बाद इस वर्ष गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 365 वां जन्म उत्सव प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इसे लेकर सिख श्रद्धालुओं के बीच काफी उत्साह का माहौल है। बताया जा रहा है कि अंतिम दिन यानी गुरुवार को पटना सिटी तख्त श्री हर मंदिर साहिब में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हो सकते हैं।

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं और लोगों के लिए विशाल लंगर की व्यवस्था की गई है। पटना सिटी के बाल लीला गुरुद्वारा की महत्त्व अलग ही मानी जाती है। यहां की सबसे बड़ी खास बात यह है कि बाल लीला गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज दातुन करते हुए करौंदा फेंक दिए थे। उसी जगह पर करौंदा का पेड़ लगा था। बताया जा रहा है कि जिन महिलाओं को पुत्र रत्न की प्राप्ति नहीं होती है, वह इस पेड़ के दातुन करने से उन महिला को पुत्र रत्न की प्राप्ति हो जाती है।

3 दिनों तक चलने वाले इस प्रकाश उत्सव पर्व को ध्यान में रखते हुए पटना सिटी में सुरक्षा के कड़ी व्यवस्था की गई है। इसे लेकर सुबह से ही प्रभात फेरी और नगर कीर्तन की व्यवस्था की गई थी। प्रकाश पर्व के अवसर पर पूरा नगर बोले सो निहाल सत श्री अकाल की गूंज से गुंजायमान होता रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.