Breaking News

बीमार मां को देखने अहमदाबाद पहुंच रहे PM मोदी:राहुल ने कहा- मां और बेटे का प्यार अनमोल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें मंगलवार देर रात अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल के डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। अस्पताल ने बुधवार दोपहर को हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि हीराबा की तबीयत अब स्थिर है।

मां को देखने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साढ़े तीन बजे अहमदाबाद पहुंचेगे। इसके बाद वे सीधे यहां से अस्पताल जाएंगे। इधर, हीराबा को देखने के लिए गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल भी अस्पताल पहुंच गए हैं। उनके साथ कैबिनेट के कई मंत्री भी हैं। बता दें कि हीराबा ने जून में ही अपना 100वां जन्मदिन मनाया है। प्रधानमंत्री मोदी भी उस समय उनसे मिलने आए थे।

इधर, राहुल गांधी ने भी हीराबा के जल्द ठीक होने की कामना की है। राहुल ने लिखा- एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

यूएन मेहता अस्पताल ने कहा- उनकी हालत स्थिर

4 दिसंबर को हीराबेन से मिले थे मोदी, आशीर्वाद लिया
PM मोदी गुजरात चुनाव के मतदान के दौरान 4 दिसंबर को गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मिले थे। इस दौरान उन्होंने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था और उनके साथ बैठकर चाय पी थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.