Breaking News

भोजपुर में मरीज के परिजनों का हंगामा:एंबुलेंस नहीं मिलने पर किया बवाल, महिला को सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

आरा सदर अस्पताल में एंबुलेंस नही मिलने से मंगलवार की रात सांस लेने में दिक्कत हो रही महिला को इलाज कराने आए परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया । हंगामा करने वाले परिजनों ने आरोप लगाया है की 102 पर कॉल कर नंबर रजिस्टर्ड कराने के बाद भी नही एंबुलेंस नही आया,साथ ही बुनियादी सुविधाएं नही मिली ।

दरअसल,संदेश थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव निवासी रवि यादव की 52 वर्षीय पत्नी ललिता देवी की ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ने के कारण सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी,जिसके बाद परिजनों ने आनन–फानन में उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाए,जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया । जिसके बाद परिजनों ने सरकारी नंबर डायल 102 पर फोन कर एंबुलेंस बुक कराई थी । पीड़ित ललिता देवी चिल्हौस पंचायत के वार्ड 3 की वर्तमान वार्ड पार्षद है ।

पीड़ित महिला के परिजन अमित कुमार ने बताया की ठंड बढ़ने के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ गया था,जिससे ललिता जी को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी,इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए। इमरजेंसी के डॉक्टर ने उनका इलाज भी किया,लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नही होने से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया । हमलोगों ने डायल 102 पर कॉल किए,लेकिन करीब चालीस मिनट बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आया । एंबुलेंस अस्पताल कैंपस में खड़ी थी लेकिन कॉल सेंटर में तीन बार फोन करने के बाद भी नही भेजा गया ।

मरीज की स्थिति नाजुक बनती जा रही थी,उसके बाद हमलोगों ने अंतः प्राइवेट एंबुलेंस कर निजी क्लीनिक इलाज कराने लेकर जा रहे है । इस विषय पर सरकार और अस्पताल प्रबंधक को विचार करनी चाहिए । मरीज मरता जाता है और एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचता ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.