सर्द हवा के बीच कटिहार में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया अब धीरे-धीरे जोर पकड़ती जा रही है। निगम क्षेत्र के लगभग दो लाख मतदाता अपने-अपने घरों से निकलकर बूथ पर जाकर शहर की सरकार चुनने की प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
नए मतदाता ने जोश और जज्बे के साथ शहर की सरकार चुनने में लिया हिस्सा निगम क्षेत्र के कटिहार सदर ब्लॉक परिसर में बने मतदान केंद्र पर नए मतदाता प्रकृति विश्वास, आशा तिर्की, उषा कुमारी पहली बार मतदान कर काफी खुश हैं। वहीं, हरिशंकर नायक बूथ पर वार्ड संख्या पांच निवासी पल्लवी कुमारी व प्रीति कुमारी ने भी पहली बार मतदान कर नई सरकार को चुनने में अपना अहम योगदान दिया।

राज्यसभा सांसद ने अपनी पत्नी के साथ किया मतदान
सिरसा स्थित न्यू प्राथमिक विद्यालय में राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम और उनकी पत्नी शिवा करीम ने भी वोट किया। उन्होंने जनता से अपील की कि लोकतंत्र के इस महान पर्व में हिस्सा लेकर अच्छे स्वच्छ और इमानदार छवि के लोगों को चुनकर लाएं, जो आपके शहर को स्वच्छ और जलजमाव से मुक्त रख सके।






Leave a Reply