Breaking News

मुजफ्फरपुर में निकाय चुनाव की वोटिंग शुरू:नगर निगम में हैं 2.85 लाख वोटर, ​​​​​​​मुरौल व माधोपुर सुस्ता नगर पंचायत में भी वोटिंग

मुजफ्फरपुर मे नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गई है। नगर निगम के साथ दो नगर पंचायत मुरौल और माधोपुर सुस्ता में भी वोट डाले जाएंगे। मंगलवार को पोलिंग पार्टी बूथ के लिए रवाना हो गई। इससे पहले डीएम व एसएसपी मतदान दल को ब्रीफ किये। इधर नगर निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर बूथ पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। वरीय पदाधिकारी को चुनाव के दौरान मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गयी है।

नगर निगम क्षेत्र में महिला वोटर का हो सकता है दबदबा

नगर निगम चुनाव मे महिला वोटरो का दबदबा रहेगा। 49 वार्ड में कुल वोटर 2 लाख 85 हजार 9 है। इनमें 1 लाख 35 हजार 214 वोटर पुरुष और 1 लाख 49 हजार 781 महिला है। यानि करीब 15 हजार अधिक महिला वोटर है। नगर पंचायत मुरौल की बात करें तो कुल 8885 वोटर है। इसमें 4483 पुरुष और 4382 महिलाएं है। वही माधोपुर सुस्ता में वोटर की संख्या 9235 है। इसमें 4863 पुरुष और 4572 महिलाएं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.