Breaking News

बांका के लाल ने किया कमाल:UPSC की इंजीनियरिंग सेवा में नीतीश को मिला 24 वां स्थान

बांका में इंजीनियरिंग सेवा में रजौन के लाल नीतीश को मिला 24 वां स्थान क्षेत्र में हर्ष। किसान के बेटे नीतीश ने 24 वां स्थान लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस सफलता को लेकर बधाई देने वालों का तांता लग रहा है। पिता ने बताया कि नीतीश बचपन से ही पढ़ाई में बेहतर था।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली इंजीनियरिंग की परीक्षा में बांका के लाल नीतीश कुमार को 24वां स्थान मिला है। नीतीश कुमार मूल रूप से रजौन प्रखंड के खिड्डी गांव के किसान देवेंद्र प्रसाद सिंह और शीला देवी के पुत्र हैं।नीतीश कुमार ने 2022 में आईआईटी गुहाटी से बीटेक पास की है। 10वी की परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय बांका से पास की है। पुणे 95 फीसद अंक मिले थे।

इसके अलावा उन्होंने 2016 में फिजिक्स के ओलंपियाड और इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में भाग लिया था। इन दोनों ओलंपियाड में उनका शानदार प्रदर्शन रहा है। नीतीश कुमार की इस उपलब्धि पर उन्हें लोग बधाई दे रहे हैं।जेडीयू नेता अंजनी चौधरी,एमएलसी प्रतिनिधि संजय पंडित,सुमन गौरव, चंदन सिंह, अजीत कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

नीतीश ने इस कामयाबी का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। नीतीश ने बताया कि कड़ी मेहनत कर यह सफलता हासिल किया है। नीतीश तीन बहनों में इकलौता भाई है। बताया जा रहा है कि नीतीश शुरू से ही होनहार छात्र था। 10 से 12 घंटे प्रत्येक दिन पढ़ाई कर 24 वां रेंक प्राप्त किया। इसके बाद इस परीक्षा में उत्तीर्ण कर पाया। उन्होंने कहा कि उनके पिता किसान और माता गृहणी है।

इधर पुत्र को मिली सफलता से नीतीश के माता-पिता सहित अन्य परिजनों में खुशी की लहर है। पिता ने बताया कि नीतीश बचपन से ही पढ़ने में बेहतर रहा है। उसे पढ़ाने के लिए परिवार कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इधर नीतीश की सफलता पर उसे बधाई देने वालों का तांता लग रहा है। सोशल मीडिया पर बधाई लगातार नीतीश के इस सफलता को लेकर दी जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.