Breaking NewsInternationalNational

Coronavirus: लॉकडाउन के बीच भारत-नेपाल मैत्री पुल पर पहुंचे 2000 से ज़्यादा भारतीय, देखें…

कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए पूरे भारत में लॉकडाउन है। बॉर्डर भी सील है। इस बीच नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत विभिन्न हिस्सों में रहे लोगों को देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। यहां मजदूरी करने वाले लोग परिवार व बच्चों के साथ रविवार की देर रात से ही रक्सौल-वीरगंज मैत्री पुल के पास जमा होने लगे। कुछ मजदूरों को नेपाल सरकार की ओर से बसों में बॉर्डर तक छोड़ा गया। अभी करीब दो हजार लोग वहां जमा हो गए हैं और देश में प्रवेश करना चाह रहे हैं। लोगों की संख्या को देखते हुए पुल को बंद कर दिया गया है। एसएसबी के जवान भी अलर्ट हैं। वे प्रशासनिक आदेश मिलने के बाद लोगों की जांच करने की बात कह रहे हैं।

इस संबंध में रक्सौल के अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार व एसएसबी कमांडेंट प्रियव्रत शर्मा ने कहा कि अभी मेडिकल टीम नहीं पहुंची है। यहां आए सभी लोगों की जांच की जाएगी। इसके बाद ही इन्हें भारत में प्रवेश दिया जाएगा। जांच के बाद इन्हें आश्रय गृह में क्वारंटाइन किया जाएगा। इसके बाद ही वे अपने अपने घरों को जा सकेंगे। वहीं, सीमा पर खड़े लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहां किसी तरह की सुविधा नहीं होने के कारण उनकी स्थिति खराब होती जा रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए अतिरिक्त जवानों को लगाया गया है।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.