Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

बड़ी खबर: जल्द आएगा शक्तिमान का सीक्वल, जानें- कैसा होगा नया वाला शक्तिमान ‘फिर से लौटेगा बचपन’

बहुत कम लोग ऐसे होंगे, जो 90 के दशक के सबसे चर्चित कार्यक्रम शक्तिमान के बारे में नहीं जानते होंगे। उस दौर के बच्चे पूरा वीक शक्तिमान का इंतजार करते थे और उसे भारत का पहले सुपरहीरो भी कहा जाता था। शक्तिमान आज भले ही टीवी पर नहीं आता, लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अभी भी शक्तिमान काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में शक्तिमान के फैंस के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि जल्द ही शक्तिमान की सीक्वल भी आने वाला है।

बताया जा रहा है कि जल्द ही शक्तिमान का सीक्वल आएगा और कोरोना वायरस के लॉकडाउन की वजह से बंद पड़ी शूटिंग शुरू होने के बाद सीक्वल पर भी काम शुरू हो सकता है। शक्तिमान में गंगाधर और शक्तिमान का किरदार निभाने वाले एक्टर और शो के को-प्रोड्यूसर मुकेश खन्ना ने शक्तिमान के सीक्वल आने की जानकारी दी है। मुकेश खन्ना ने बॉम्बे टाइम्स को बताया है कि शक्तिमान के सीक्वल लाने पर काम किया जा रहा है।

मुकेश खन्ना ने वेबसाइट को बताया कि पिछले कई समय से इस पर काम चल रहा है। साथ ही सीक्वल के बारे में उन्होंने बताया कि शक्तिमान का दूसरा पार्ट आज के समय के हिसाब से होगा लेकिन उसमें हमारे समाज की वही नैतिक शिक्षाएं मौजूद होंगी जो पिछले शो में मौजूद थीं। मुकेश खन्ना ने बताया, ‘हम सीक्वल इसलिए बना रहे हैं क्योंकि लोग जानना चाहते हैं कि आगे क्या हुआ? मुझे लगता है कि जैसे ही कोरोना का संकट खत्म होगा, हम काम शुरू कर सकेंगे।’

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद दूरदर्शन प रामायण, महाभारत, सर्कस जैसे कार्यक्रम वापस प्रसारित किए जा रहे हैं। इसी बीच, शक्तिमान, व्योमकेश बक्शी जैसे कार्यक्रम को भी दोबारा प्रसारित करने की मांग उठने लगी है। अगर शक्तिमान का सीक्वल आता है तो लोगों में इसके लिए काफी उत्सुकता होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.