भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार अभिनेता खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री पूनम दुबे ने सोमवार को बेतिया नगर निगम के मेयर पद प्रत्याशी सुरभि घई के पक्ष में चुनाव प्रचार किया
दोनों कलाकारों ने सोमवार की सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बेतिया नगर निगम क्षेत्रों में रोड शो किया। दोनों कलाकारों के रोड शो के दौरान बेतिया शहर में घंटों जाम लगा रहा। हजारों की संख्या में लोग इनके रोड शो में पहुंचे। पूरे शहर में करीब 5 घंटे जाम रहा।
बता दें कि बेतिया नगर निगम के लिए वोटिंग दूसरे चरण यानी 28 दिसंबर को होना है। इससे पहले प्रत्याशी अपने-अपने पक्षों में वोटरों को गोलबंद करने के लिए पूरा दम लगा दिए हैं। यह चुनाव किसी भी मायने में विधानसभा चुनाव से कमत्तर नहीं दिख रहा है। इसी क्रम में बेतिया नगर निगम की चेयरमैन उम्मीदवार सुरभी घई ने अपने पक्ष में वोट मांगने के लिए भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री पूनम दुबे को उतार दिया है।

रोड शो में उमड़ी भीड़।
बेतिया में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और पूनम दुबे के रोड शो को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे बेतिया शहर में घंटों जाम की स्थिति बनी रही। जाम हटाने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करना पड़ा। लोग घर की छत पर चढ़ कर खेसारी लाल यादव और पूनम दुबे को देखने के लिए बेताब दिखे। हालांकि इस दौरान पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करना पड़ा।



Leave a Reply