Breaking News

समस्तीपुर में पुलिस की टीम पर ह’मला:छापेमारी करने गई थी पुलिस, वाहन को किया क्षतिग्रस्त

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में शराब छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। खानपुर थाने की पुलिस ने मशीना गांव में शराब छापेमारी को लेकर गई थी। पुलिस की गाड़ी देख लोग भागने लगे और जब पुलिस ने एक दो लोगों को हिरासत में लिया, जिसके बाद लोग गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे पुलिस की वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में कई पुलिसकर्मी को भी गंभीर चोट आई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है

लगातार छापेमारी कर रही है पुलिस

छपरा में हुई जहरीली शराब से मौत बाद समस्तीपुर जिले की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है और लगातार शराब की तस्करी पर रोक लगाने को लेकर छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में आज खानपुर थाना क्षेत्र के मसीना गांव में शराब तस्करों के ठिकाने पर छापेमारी करने गई खानपुर थाना पुलिस पर शराब तस्करों और समर्थकों के दल के साथ अचानक हमला बोल दिया। वहीं लाठी, डंडा और ईंट पत्थर के साथ अचानक हमला होते देख पुलिसकर्मी पीछे हटने लगे। देखते ही देखते ने असामाजिक तत्वों के लोगों ने पुलिस की वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.