Breaking News

लालू के खिलाफ CBI ने फिर खोला केस:रेल मंत्री रहते प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार का आरोप; तेजस्वी, राबड़ी समेत 2 बेटियों के भी नाम

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं। CBI ने सालों से पेंडिंग पड़े उनके एक केस को रिओपन कर दिया है। ये मामला भी भ्रष्टाचार से जुड़ा है। इसमें लालू यादव के अलावा, उनके बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और 2 बेटियां चंदा यादव और रागिनी यादव भी आरोपियों में शामिल हैं।

दैनिक भास्कर ने मामले की पुष्टि के लिए लालू के करीबी और केस का ब्योरा रखने वाले भोला यादव से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं मिल पाया है।

CBI सूत्रों के मुताबिक ये रेलवे प्रोजेक्ट्स के आवंटन में भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला है। यूपीए के पहले कार्यकाल के दौरान लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। उसी दौरान रेलवे के प्रोजेक्टस के अलॉटमेंट में इन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

2018 में CBI ने इस मामले की जांच शुरू की थी। शुरुआती जांच के बाद इस मामले को बंद कर दिया गया था। इसके बाद अब इसे एक बार फिर से ओपन कर दिया गया है।

5 दिसंबर को लालू का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। बेटी रोहिणी ने उन्हें किडनी डोनेट की है।

5 दिसंबर को लालू का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। बेटी रोहिणी ने उन्हें किडनी डोनेट की है।

रेल जमीन को लीज पर देने के बदले घूस लेने का आरोप

इस मामले में आरोप है कि मुंबई के बांद्रा में रेल की जमीन को लीज पर देने और और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सुधार के काम को देने के लिए लालू प्रसाद यादव ने घूस ली थी। लालू प्रसाद यादव को रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ ग्रुप की तरफ से दिल्ली में एक प्रॉपर्टी घूस के तौर पर इसके लिए दी गई थी।

जॉब फॉर लैंड के मामले में पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है CBI

वहीं CBI ने लालू यादव के खिलाफ रेलवे में भ्रष्टाचार से जुड़े एक अन्य मामले लैंड फॉर जॉब मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। ये चार्जशीट अक्टूबर महीने में CBI की तरफ से दाखिल की गई थी। चार्जशीट में सीबीआई ने लालू प्रसाद के अलावा राबड़ी देवी और 14 अन्य को आरोपी बनाया है। इस मामले की सुनवाई भी चल रही है। इसमें लालू यादव फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

लालू की किडनी अब 90 फीसदी काम कर रही है। अभी वो सिंगापुर में ही हैं।

लालू की किडनी अब 90 फीसदी काम कर रही है। अभी वो सिंगापुर में ही हैं।

भ्रष्टाचार से जुड़े 5 मामलों में लालू को हो चुकी है सजा, तीन की चल रही है सुनवाई

चारा घोटाले से जुड़े 6 मामलों में से 5 मामलों में लालू प्रसाद यादव को सजा हो चुकी है। इनमें चाईबासा ट्रेजरी केस, देवघर ट्रेजरी केस, चाइबसा ट्रेजरी केस, दुमका ट्रेजरी केस और डोरंडा ट्रेजरी केस शामिल है। इसके अलावा बिहार के बांका ट्रेजरी केस मामले में फिलहाल सुनवाई चल रही है। इसमें अभी वो जमानत पर हैं। इसके अलावा लैंड फॉर जॉब और IRCTC घोटाला मामले में लालू जमानत पर चल रहे हैं।

लैंड फॉर जॉब घोटाला

लालू यादव पर आरोप है कि यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने पटना के 12 लोगों को ग्रुप डी में चुपके से नौकरी दी और उनसे अपने परिवार के लोगों के नाम पटना में जमीनें लिखवा लीं। सीबीआई का दावा है कि लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव के नाम प्लॉट्स की रजिस्ट्री कराई गई और जमीन की मामूली कीमत नकद में चुकाई गई। पूरा मामला 2004 से 2009 के बीच का है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.