मुंगेर में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में होने वाली मतदान मुंगेर में नगर निगम को लेकर 28 दिसंबर को होगा जिसका आज 26 दिसंबर को शाम 5:00 बजे से ही प्रचार प्रसार थम जाएगा। अंतिम दिन चुनाव प्रचार करने को लेकर प्रत्याशियों ने मतदाताओं के बीच पूरी ताकत झोंक दी है। आज सोमवार की सुबह 7:00 बजे से ही कपकपी ठंड रहने के बावजूद भी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं को मनाने के लिए घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की बात कर रहे हैं।
इधर चुनाव की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा भी पूरी तरह से तैयारी करने के लिए भीड़ चुकी है। मतदान कराने के लिए बूथों तक कैसे पोलिंग पार्टी जाएंगे और सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मी के जाने से लेकर मतदान करा करें एवं लेकर आने के लिए एमभीआई व जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा 100 से अधिक वाहनों को जप्त कार पोलो मैदान में रखा गया है।

वह कल 27 दिसंबर को पूरब सराय स्थित डायट भवन में बने बज्रगृह में कल पोलिंग पार्टी के बीच ईवीएम का वितरण किया जाएगा इसके बाद वहां पर सभी दंडाधिकारी पुलिस अधिकारी पुलिस जवान पोलिंग पार्टी को एडीएम, एसपी, सदर एसडीओ डीडीसी सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा ब्रीफिंग किया जाएगा जिसके बाद मतदान कराने के लिए सभी पोलिंग पार्टी और पुलिस अधिकारी अपने अपने बूथ पर चले जाएंगे।
वही 28 दिसंबर को सुबह 7:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक मतदान होगा। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हो इसे लेकर सदर एसडीओ सदर एसडीपीओ के अलावे वरी पुलिस अधिकारी भी लगातार बूथों का निरीक्षण करते रहेंगे। इसके अलावा गश्ती दल के द्वारा भी लगातार पेट्रोलिंग किया जाएगा। वही 30 दिसंबर को मतगणना होगी। वहीं इस बार मुंगेर में नगर निगम का मेयर और उप मेयर कौन होगा इसका प्रत्याशी अभी से ही आंकड़े लगाने शुरू कर दिए हैं।
चुनावी मैदान में मेयर पद के लिए 29 प्रत्याशी लड़ रहा चुनाव
01- अभिलाषा कुमारी
02- अविनाश कुमार
03- अजीत कुमार
04- आसविन खातून
05- कुमकुम देवी
06- जफर अहमद
07- दिलीप कुमार चौधरी
08- देवाशीष देव
09- नीलम देवी
10- पंकज कुमार
11- पवन कुमार मंडल
12- प्रभु दयाल सागर
13- बीरेद्र कुमार
14- मंटू शर्मा
15- मुमताज नाज,
16- मोना सिंह उर्फ मोना कुमारी
17- मोनिका कुमारी
18- रंधीर सिंह
19-रवि भूषन गुप्ता उर्फ भोला गुप्ता
20- रोहित कुमार
21- शमशेर सिंह यादव
22- शैलेंद्र सिंह
23- संजय कुमार
24- संध्या कुमारी
25- संतोष कुमार पोद्यार
26- संजय केसरी
27- सुनील राय
28- सुबोध वर्मा
29- सैयद आमीरूल इस्लाम
चुनावी मैदान में उपमेयर पद के लिए 19 प्रत्याशी लड़ रहा चुनाव
01- आदित्य सिंह मधुकर 02- आनंद प्रकाश सिन्हा 03- आदर्श कुमार 04- खालिद हुसैन 05- गौतम कुमार गोविंदा 06- तुषार 07- नरेंद्र कुमार सिंह 08- पप्पु कुमार 09- प्रकाश कुमार सिंह 10- बबलु बिंद 11- मनोज कुमार गुप्ता 12- मुंकेश कुमार 13- मो. नमाज सरीफ 14- रवि मोहन 15- राम कुमार 16- विजय कुमार विजय 17- विकास कुमार 18- विनोद मंडल 19- सुजीत कुमार सुमन



Leave a Reply