बक्सर जिले के मुरार थाना की पुलिस ने एक ऐसे शराब तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल किया है, जो पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। मुरार थान क्षेत्र में जितनीं भी शराब पकड़ी गई, उसमें इसका नाम आता था। यहां तक कि शराब तस्करी के लिए छोटे बच्चों को भी इस्तेमाल करता था। इसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की गई। लेकिन बार-बार यह पुलिस को चकमा दे फरार हो जाता था। लेकिन इस बार पुलिस ने गुप्त सूचना पर बक्सर जाने के क्रम में इस तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है।
चार केस है तस्कर पर
मुरार थाना प्रभारी रविकान्त कुमार द्वारा बताया गया कि यह कृष्णाब्रम्ह थाना क्षेत्र के अरिंआंव गांव निवासी है। इसका नाम चंदन यादव पिता भूवर उर्फ हरकिशुन यादव है। बताया गया कि यह शराब तस्कर एक साल पहले कृष्णाब्रम्ह थाना में शराब तस्करी में ही जेल जा चुका है। साथ ही इस पर कोरान सराय थाना में बुलेट बाइक छिनतई का भी यह आरोपी है। साथ ही मुरार थाना में दो दारू के केस में आरोपी है, जिसकी तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी।
नाबालिग लड़कों से कराता था शराब की होम डिलेवरी
थाना प्रभारी रविकान्त कुमार द्वारा जनकारी देते हुए बताया गया कि यह तस्कर शराब डिलेवरी के लिए नाबालिक लड़कों का इस्तेमाल करता था। इसे एक दिन का 500 रुपए देता था। एक महीने के अंदर दो नाबालिग लड़कों को 40 लीटर दारू पकड़े गए थे। रविकांत प्रसाद द्वारा बताया गया कि इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस काफी प्रयास में थी। दर्जनों जगह पर छापेमारी कर चुकी थी। इसकी गिरफ्तरी के लिए टेक्निकल टीम को भी लगाया गया था। लेकिन बार-बार चकमा दे फरार हो जाता था। इस क्षेत्र में बरामद शराब में चंदन का ही नाम आता था। एक महीने पहले गुप्त सूचना पर मिली 25 लीटर देशी शराब फेंक फरार हो गया। लेकिन आज सटीक जनकारी के कारण पकड़ा गया।



Leave a Reply