मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबा पर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। फायरिंग कर ढाबा में तोड़फोड़ व लूटपाट की। घटना में ढाबा के करीब आधा दर्जन कर्मचारी चोटिल हुए हैं। वही, लोगो ने मामले की सूचना करजा थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद करजा पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उपद्रव कर रहे बदमाशों को खदेड़ा।
इस दौरान पुलिस ने चार युवकों को धर दबोचा। एक बाइक भी बरामद किया है। जांच में दो खोखा भी बरामद हुआ है। ढाबा संचालक सुजीत कुमार ने बताया कि दिन में दो लड़के आए थे। कुर्सी टेबल को तोड़ दिया था। विरोध करने पर दोनों खाना खाकर चले गए। दोबारा देर रात अपने दर्जनों साथियों के साथ हरवे हथियार और पिस्टल लेकर पहुंच गए। ढाबा में कर्मचारियों से मारपीट करने लगे। जमकर तोड़फोड़ करने लगे। कर्मचारी के विरोध करने पर गोलीबारी शुरू कर दी।
इस दौरान कैश काउंटर से करीब ₹75000 लूट लिया। हवाई फायरिंग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। एक बाइक भी जब्त की है। बदमाश पोखरैरा का रहने वाला बताया जा रहा है। सुजीत ने बताया कि घायल करीब आधा दर्जन से अधिक कर्मी है। जो ढाबा पर काम करते थे। उनसभी का इलाज कराया गया है। एक कर्मचारी को काफी ज्यादा चोट है। सिर फट्ठा हुआ है। इसको भर्ती कराया गया।






Leave a Reply