Breaking News

औरंगाबाद में 2 ह’त्यारोपी गिर’फ्तार:3 अ’पराधियों ने युवक को उतारा था मौ’त के घा’ट; पुलिस ने छापे’मारी कर 2 को पकड़ा; तीसरा फरार

औरंगाबाद जिले में हत्याकांड के दो आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा हैं। दरअसल यह मामला बारूण थाना क्षेत्र के बगनहा गांव की हैं। जहां दो दिन पूर्व एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसमें युवक की पहचान उस गांव निवासी फहीम शाह के रूप में की गई है।

वहीं इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान उस गांव निवासी सिंटू कुमार एवं धनजी कुमार के रूप मे की गई है। जबकि हत्याकांड का एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के द्वारा लगातार छानबीन की जा रही हैं।

हालांकि इस घटना को लेकर बताया जाता हैं कि साजिश के तहत इन तीनों आरोपियों ने फहीम की हत्या कर दी थी। जिसमें मृतक के परिजनों के द्वारा ये सभी नामजद अभियुक्त बनाए गए थे। जिसके बाद इन सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी। जिसमें इन्हें रविवार को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं इस घटना को लेकर पुलिस पदाधिकारी की माने तो दो हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद दोनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के उपरांत जेल भेज दिया गया। वहीं इस हत्याकांड के एक अन्य फरार आरोपी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.