Breaking News

एक माह बाद भी ला’श नहीं खोज पाई पुलिस:अप’राधियों ने जमीन कारोबारी को अगवाकर मा’र डाला था, अब तक 2 गि’रफ्तार

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी अमित झा के हत्या मामले में पुलिस का हाथ अब तक खाली है। बीते 22 नवंबर को अमित का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के एक माह बाद पुलिस न तो शव को ढूंढ पाई है और न ही मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ लगी है। मामले को लेकर एसएसपी बाबू राम ने बताया कि हमलोग कार्रवाई कर रहे हैं। मीडिया से इस बात को साझा करना सही नहीं होगा। इधर, अमित के परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले अमित की लाश की बरामदगी करे।

अमित का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। अमित घर से 22 नवंबर को घर से दिन के 1:30 बजे निकला था जिसके बाद वह अचानक लापता हो गया था। पीड़ित परिवार ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था।जिसके बाद टीम का गठन किया गया। पुलिस ने करीब 8 से 10 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया था। पूछताछ के दौरान अमित की हत्या कर शव को ठिकाने लगा देने की बात कही। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। बावजूद पुलिस अभी तक न शव को ढूंढ पाई है और न ही अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।

जमीन के लिए हुई थी हत्या

गिरफ्तार युवक से पूछताछ में पता चला था 5 बीघा जमीन के लिए अमित झा की हत्या की साजिश रची गई थी। जिसमें 5 लोग शामिल थे। इसमें 2 लोग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त में अविनाश कुमार कटहरा निवासी और दिनेश मंडल कटहरा निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीन अपराधी अब भी पुलिस के गिरफ्त से फरार है। गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया था। एसएसपी बाबूराम ने बताया कि इस पर टीम लगी हुई है। मामले में ज्यादा डिटेल मीडिया में शेयर करना ठीक नहीं होगा। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.