Breaking News

BREAKING : गया एयरपोर्ट पर मिले 4 विदेशी कोरोना पॉजिटिव, 3 बैंकॉक और 1 म्यांमार से

गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 4 विदेशी पर्यटक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। RTPCR जांच में रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सभी को बोधगया के एक होटल में आइसोलेट किया गया है। संक्रमित चारों में से 3 बैंकॉक और 1 म्यांमार से है।

चारों दो दिन पहले ही गया पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर इनका आरटीपीसीआर हुआ था। रैंडम जांच में चारों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें बोधगया के होटल में आइसोलेट कर दिया गया है।

सिविल सर्जन रंजन सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर को गया एयरपोर्ट पर जांच के दौरान चार विदेशी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। चारों संक्रमित विदेशी को बोधगया के एक होटल में आइसोलेट कर दिया गया है।

आपको बता दें कि बोधगया में तिब्बती आध्यात्मिक 14वें धर्म गुरु दलाई लामा एक महीने के लिए प्रवास पर हैं। ऐसे में लगातार विदेशी मेहमानों का बोधगया में आगमन हो रहा है। उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर कोरोना जांच अनिवार्य कर दिया गया था। वहीं चीन सहित विभिन्न देशों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी के बीच और तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है।

दलाई लामा के कार्यक्रम में 30 से अधिक देशों के करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

दलाई लामा के कार्यक्रम में 30 से अधिक देशों के करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

4 विदेशी कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर से सुबह से ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में तहलका मच गया है। एयरपोर्ट पर जांच के काउंटर बढ़ाए गए हैं। साथ ही बोधगया में भी कोरोना जांच के काउंटर खोल दिए गए हैं।

विदेशों में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच बोधगया में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा हैं। 30 से अधिक देशों के करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने दलाई लामा को सुनने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। हजारों विदेशी पहुंच भी चुके हैं। ऐसे में कोरोना का खतरा अधिक बढ़ गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.