Breaking News

जहानाबाद में पति ने पत्नी को मार डाला:दहेज के लिए प्रताड़ित करता था, नहीं देने पर जहर पिलाकर मार डाला

जहानाबाद के पाली थाना क्षेत्र के बर्मा गोलपुर गांव में एक महिला को पति ने जहर पिलाकर हत्या कर दिया। बताया जा रहा है कि मसाढ गांव निवासी उपेंद्र पासवान अपनी बेटी कविता देवी की शादी 16 साल पहले गोलकपुर गांव निवासी अशोक पासवान से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया था। कुछ दिनों तक दोनों का संबंध ठीक-ठाक से बीत रहा था। कुछ दिनों के बाद अशोक पासवान ससुराल वालों से सोने के सिकरी एवं पैसे की मांग करने लगा लेकिन लड़की के पिता ने देने से इनकार किया।

इसके कारण पति पत्नी में तकरार बढ़ गई और पति द्वारा अपनी पत्नी कविता देवी को प्रताड़ित करने लगा। कई बार इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को भी दिया गया। आपसी समझौते के तहत भी बात बनाने की कोशिश की गई। लेकिन दोनों में बात नहीं बनी और तकरार होता रहा। रविवार को पति एवं ससुराल वालों ने लड़की को मारपीट कर जहर पिला दिया। इसकी सूचना लड़की ने अपनी मां को दिया जैसे ही लड़की के मायके वाले को जहर पिलाने की सूचना मिली दौड़े-दौड़े लड़की के ससुराल पहुंचे और उसे इलाज के लिए काको पीएसी में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।

डॉक्टर द्वारा बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया। जहां महिला का इलाज चल रहा था। सोमवार की सुबह उस महिला की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया परिवारजनों के रोते रोते बुरा हाल है। इस घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। कुछ लोगों का कहना है कि मृतक के पति दूसरी शादी कर लिया है। इसी के कारण कविता देवी को मारपीट की घटना को अंजाम देता था। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना का कारण क्या है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.