Breaking News

नक्सलियों के गढ़ में अवैध ह’थियार बरामद:औरंगाबाद में सीआरपीएफ के जवानों को बड़ी सफलता

औरंगाबाद में एक बार फिर से नक्सलियों के मंसूबे पर सीआरपीएफ के जवानों ने पानी फेर दिया है। जहां सीआरपीएफ के जवानों को नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित इलाका कनौदी, सहजपुर, सहियार के समीप मुरली पहाड़ से हथियार और गोली बरामद किए गए हैं। सीआरपीएफ 45 वीं बटालियन ने पहाड़ी वादी जंगली इलाकों में नक्सलियों के गढ़ में घुसकर तलाशी की। उसी दौरान हथियार और गोली बरामद किए गए है।

हालांकि इस सम्बंध में 47 वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट मुरलीधर झा ने बताया कि जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित इलाका कनौदी, सहियार, सहजपुर गांव के समीप नक्सलियों के खिलाफ लगातार छापेमारी जारी है। उसी दौरान छापेमारी अभियान में मुरली पहाड़ के शिलाखण्डों में छिपाकर रखा 12 बोर का एक दो नाली बंदूक क्षतिग्रस्त अवस्था में, 12 बोर का एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस व एक खाली खोखा एवं एक कैलकुलेटर समेत 4 मीटर काला कपड़ा बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि सक्रिय भाकपा माओवादी संगठन द्वारा पुलिस बल एवं सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा मुरली पहाड़ी क्षेत्र में छिपाकर रखा गया था। ताकि किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सके हथियार बरामदगी के मामले में मदनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है और लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा। नक्सलियों के गढ़ में लगातार हो रहे अवैध सामग्री बरामदगी से नक्सलियों का मनोबल टूटा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.