Breaking News

पूर्णिया में निजी अस्पताल में IT की रेड:90 लाख कैश और 7 जगहों के जमीन के कागजात मिले

पूर्णिया के कप्तान पुल के पास रामबाग रोड स्थित फातमा हॉस्पिटल में गुरुवार को पटना से आए आयकर विभाग की टीम ने सुबह करीब 9:30 बजे हास्पिटल पहुंच गए और रेड शुरू किया। जो शनिवार की देर रात तक चली। इस छापेमारी में आयकर विभाग की टीम को 90 लाख कैश और 7 जगहों पर जमीन के कागजात बरामद किए।

अधिकारी अंदर जाकर हॉस्पिटल और उसके संचालक की आय व्यय से संबंधित दस्तावेज और विवरण को खंगाला। हॉस्पिटल संचालक डाॅ तनवीर आलम से पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को शिकायत मिली कि फातमा हॉस्पिटल इनकम से कई गुणा कम टैक्स पेड कर रहे है। आयकर विभाग की टीम शिकायत मिलते ही जांच के लिए पहुंच गए।

20 अधिकारियों ने 60 घंटे तक की छापेमारी

आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि टीम में करीब 20 अधिकारी शामिल है। वहीं हास्पिटल में आयकर विभाग की 20 अधिकारियों ने अंदर पहुंचते ही सबसे पहले हॉस्पिटल के सभी कागजात, दस्तावेज और कंप्यूटर को अपने कब्जे में ले लिए और जांच पड़ताल में जुट गए।

बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल संचालक का आवास भी हॉस्पिटल में ही है। विभाग की टीम ने उनके आवास पर भी दस्तावेज खंगाले। फातमा हॉस्पिटल में IT की छापेमारी से शहर के अन्य बड़े अस्पताल के संचालकों में हड़कंप मच गई। करीब 60 घंटे तक जांच पड़ताल के बाद आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फातमा हॉस्पिटल से 90 लाख कैश, 7 जगहों जमीन का कागज भी मिले है।

इसमें डॉ तनवीर आलम का पूर्णिया के मधुबनी टोल स्थित एक निर्माणाधीन घर भी शामिल है। भारी संख्या में जेवरात भी मिलने की बात सामने आई है। आयकर विभाग की टीम ने हास्पिटल के कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर को तत्काल लॉक कर दिया है। अधिकारी ने बताया कि जांच अभी जारी है। एक सप्ताह के बाद पुनः टीम अस्पताल पहुंचकर जांच करेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.