मुजफ्फरपुर में 14 वर्षीय किशोरी से उसके मामा (19) ने रेप किया। इसके बाद उसे डरा-धमका कर चुप करा दिया। 2 महीने बीतने के बाद लड़की की तबीयत बिगड़ी। जांच के बाद पता चला किशोरी प्रेग्नेंट है। इसके बाद पीड़िता ने परिवार से पूरी बात बताई।
इसके बाद रविवार को पीड़िता के परिजन महिला थाने में आरोपी मामा के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए आवेदन सौंपने पहुंचे। पुलिस मामले मे त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मामा को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, उससे थाने पर पूछताछ की जा रही है। मामला शहर के बेला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है।
अक्सर घर पर आता था आरोपी
इधर, पुलिस पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराने की कवायद शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी मामा इलाके में ही रहता है। उसकी मां का वह दूर का भाई लगता था। कभी-कभी ही घर पर आता था। इसी दौरान घर के लोगों से वह काफी घुल-मिल गया। इसके बाद उसका लगातार आना जाना शुरू हो गया। इसी बीच उसकी नजर नाबालिग पर पड़ गई। दो माह पूर्व वह नाबालिग से रेप किया। फिर, मुंह बंद रखने के लिए डरा धमका दिया।

एसआई सरिता कुमारी ने बताया कि आरोपी मामा को हिरासत में ले लिया गया है।
डरा-धमका कर दबा रखा था मामला
शनिवार को किशोरी की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां पता चला कि वह गर्भवती है। पूछताछ करने पर पीड़िता ने मुंहबोले मामा की सारी करतूत बताई। इसके बाद परिजनों के होश उड़ गया। वहीं, परिजनों ने मामले की शिकायत महिला थाने की पुलिस से की। घटना के संबंध में महिला थाना की एसआई सरिता कुमारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को पकड़ा गया है। वह पीड़िता की मां का भाई है। इसी नाते वह अक्सर घर आता जाता था। इसी दौरान उसने किशोरी के साथ गलत काम किया। पीड़िता दो माह की गर्भवती बताई जा रही है। मेडिकल जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Reply