Breaking News

मुजफ्फरपुर में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौ’त:परिजन लगा रहे हत्या करने का आरोप, 10 महीने पहले हुई थी शादी

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के आनंद मार्ग रोड में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पलंग पर बरामद हुआ। घटना से मोहल्ले में सनसनी फ़ैल गई। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना के दरोगा मनोहर कुमार और जमादार जयशंकर राय मौके पर पहुंचे। छानबीन की गई। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। महिला के गले पर काला निशान था। जिसे देखकर प्रतीत हो रहा था की गले में रस्सी बांधा गया हो। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की कवायद कर रही है

परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

मृत महिला की पहचान अभिषेक कुमार की पत्नी अंजली कुमारी (22) के रूप में हुई है। उसके पिता उदय सिंह ने हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा की अक्सर पति पत्नी के बीच लड़ाई होती थी। 10 महीने पहले बेटी की शादी की थी। हालांकि उन्होंने स्पष्ट नहीं बताया की हत्या की गई है। कहा की सूचना मिलने पर बेटी के ससुराल पहुंचे तो पाया की उसका शव पलंग पर पड़ा हुआ था।

दामाद गया हुआ था ऑफिस

अंजली के पति अभिषेक बेला में एक मुर्गा दाना की कंपनी में काम करते हैं। अंजली की मां का कहना है की आज सुबह में पति पत्नी के बीच लड़ाई हुई थी। उसने कॉल कर इसकी जानकारी दी थी। वह काफी रो रही थी। इसके बाद फोन काट दिया। कुछ देर बाद उसके मरने की खबर आई। जिस समय ये घटना घटी अभिषेक ऑफिस गया हुआ था। सूचना मिलने पर वह घर आया। पुलिस ने अभिषेक उसकी मां समेट तीन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.