Breaking News

पटना में चाचा ने भतीजी को मारी गो’ली, घा’यल:पुलिस ने आरोपी को हथि’यार के साथ किया गि’रफ्तार

पटना सिटी के दीदारगंज स्थित चेकपोस्ट इलाके में रविवार को चाचा ने अपनी ही भतीजी को गोली मार दी। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने लड़की को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर, सूचना मिलते ही दीदारगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्यारे चाचा को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इसे जमीन बंटवारा का मामला बता रही है

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दीदारगंज चेक पोस्ट के नजदीक सकलदेव राय और सुरेंद्र राय दो परिवार के बीच आपसी जमीन बंटवारा को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसी क्रम में सुरेंद्र राय ने अपनी भतीजी गुड़िया कुमारी (18) को गोली मार दी।

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इसी क्रम में चाचा सुरेंद्र राय घटना को अंजाम देकर भागने की कोशिश करने लगा। इस बीच परिवार के लोगों ने चाचा को पकड़ लिया और इसकी सूचना दीदारगंज थाने को दी। सूचना मिलते ही दीदारगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारे चाचा को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

पुलिस ने सुरेंद्र राय के पास से दो देसी कट्टा छह गोली एक मैगजीन एक खोखा बरामद किया है। दीदारगंज थाना के सब इंस्पेक्टर अनुज पाठक ने बताया कि दो भाइयों के बीच जमीन बंटवारा को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा था जो रविवार को हिंसक रूप ले लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.