नवादा नगर थाना क्षेत्र के घंघौली गांव में सास बहू के झगड़े के बाद सास ने गुस्से में आकर यूरिया खा लिया। हालात बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित महिला की पहचान घंघौली गांव निवासी गोपी चौहान की पत्नी लखिया देवी के रूप में किया गया।
बताया जा रहा है कि सास लखिया देवी ने अपने बहू पूनम कुमारी को काम करने के लिए कहा। बहु काम करने से इंकार कर गई। और फिर दोनों की बीच जमकर विवाद हो गया। जिसके बाद सास और बहू में झगड़ा हो गया। जिससे गुस्से में आकर सास ने घर में रखे यूरिया खाद खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। हालात बिगड़ने के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला का इलाज किया जा रहा है।
गोपी चौधरी ने बताया कि मेरी मां और पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता है। छोटी-छोटी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो जाता है।इसी दौरान मेरी मां ने अपनी ही जीवन को समाप्त करने को लेकर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जैसे ही हम लोगों को जानकारी मिला आनन-फानन में तुरंत नवादा के सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर इलाज की जा रही है। परिजन ने कहा कि बहू के द्वारा अक्सर सास को प्रताड़ित किया जाता है। बुजुर्ग होने के बावजूद भी सास के द्वारा कुछ कुछ काम खुद कर लेती है। मेरी मां अगर अपनी बहू को कुछ भी करने बोलती है तो बहू के द्वारा सास को उलाहना देते हुए विवाद शुरू कर दिया जाता है।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ जाता है कि दोनों के बीच हाथापाई भी शुरू हो जाता है। रविवार को अंत में आकर सास ने अपनी ही जीवन को समाप्त करने को लेकर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। हालांकि समय रहते ही परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया हैं। जहां पर महिला की हालत काफी गंभीर है। और डॉक्टर के द्वारा बेहतर इलाज की जा रही है।






Leave a Reply