Breaking News

गया में हा’दसा, 3 लोगों की मौ’त:NH-83 पर सरिया लदा ट्रैक्टर पलटा, दबने से गई 3 की जान; 2 की हालत गंभीर

गया के डोभी थाना क्षेत्र के डोभी-गया मुख्य मार्ग स्थित करमोनी के निकट ट्रैक्टर पलट जाने की वजह से 3 मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए हैं। शनिवार को डोभी के पिपरा बजौरा से गया को जा रहा सरिया लदा ट्रैक्टर करमौनी के निकट पलट गया। इससे ट्रैक्टर पर बैठे पांच मजदूर में से तीन मजदूर की मौत छड़ के नीचे दब जाने के कारण हो गई।

घटनास्थल के पास के ग्रामीणों के सहयोग से सभी जख्मी को ट्रैक्टर टेलर हटा कर छड़ के नीचे से निकाला गया।. घायलों को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक के द्वारा तीन मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया। वही गंभीर रुप से घायल दो मजदूर को प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया को रेफर कर दिया।

घटना में घायल मगध यूनिवर्सिटी थाना के खरांटी गांव का विकास कुमार (18 वर्ष) और सुजीत कुमार(18 वर्ष) ने बताया कि पिपरा बजौरा के पास टावर कंपनी का स्टॉक है। जहां से छह टन सरिया (छड़) लेकर गया को चले थे। गया में बिजली का टावर खड़ा किया जा रहा है, वहीं पर पहुंचना था। इसी बीच स्टॉक के कुछ दूरी पर ही अचानक ट्रैक्टर पलट गया।

हादसे में मगध यूनिवर्सिटी थाना के खरांटी गांव का सन्नी कुमार (18 वर्ष), अर्जुन कुमार (18 वर्ष) और बेलाही गांव का अर्जुन यादव (50 वर्ष) की मौत हो गई। डोभी थाना पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया गया। ट्रैक्टर और छड़ को जेसीबी के माध्यम से सड़क से हटाया गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया था। इसके बाद पुलिस की पहल से जाम हटाया गया। सरिया का चालान बजाज इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के नाम से दिखाया गया है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देर शाम भेजा दिया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.