Breaking NewsDELHI

बिहार BJP ने CM केजरीवाल को बताया राक्षस, कहा- गांव-गांव तक कोरोना फैलाने की रची साजिश…

कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच अब इसपर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। दिल्‍ली में फंसे बिहार के लोगों को वहां से भगाने का आ’रोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल (Dr. Sanjay Jaishwal) दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री (CM) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खि’लाफ काफी गुस्से में हैं। सोशल मीडिया में अपना गुस्सा जाहिर करते हुए संजय जायसवाल ने अरविंद केजरीवाल को राक्षसी (Devil) प्रवृत्ति का व्यक्ति तक कह डाला है।

योगी ने मानवता के आधार पर की फंसे लोगों को घर पहुंचने की कोशिश

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने लिखा है कि शनिवार रात को उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री (CM) योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditya Nath) ने मानवता (Humanity) के आधार पर जो लोग रास्ते में फंसे हुए थे उनको घर पहुंचाने का प्रयास किया। वे वैसे भी शहर छोड़ कर निकल ही गए थे।

आम आदमी पार्टी ने रच डाली लॉकडाउन फेल करने की साजिश

संजय जायसवाल ने कहा कि इसके बाद दिल्‍ली में एक साजिश (Conspiracy) के तहत यह बताया गया कि आनंद विहार से 1000 बसें उत्तर प्रदेश के लिए चलेंगी। आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने भी झुग्गी-झोपड़ी वासियों को यह समझाया कि आनंद विहार और गाजीपुर से वे घर जा सकते हैं। इसे लॉकडाउन (Lockdown) को फेल करने की साजिश करार देते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि खाना खिलाने की जिम्मेदारी से बचने के लिए केजरीवाल ने इतनी नीच हरकत की है।

ऐसे तो यूपी-बिहार के गांव-गांव तक फैल जाएंगा संक्रमण

उन्‍होंने कहा कि देश के 133 करोड़ से अधिक लोग प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के कहने और इस उम्मीद से कि 21 दिनों बाद सब सही हो जाएगा हर कुर्बानी दे रहे हैं, पर केजरीवाल और उनकी पार्टी के भड़काने से दिल्ली से लगभग एक लाख लोग विभिन्न जगहों पर जाने के लिए बेताब हो गए हैं। इसके परिणामस्‍वरूप दिल्ली में संक्रमण जहां भी फैला हो, इन लोगों द्वारा उत्तर प्रदेश और बिहार के गांव-गांव तक पहुंच जाएगा.

Input: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.