इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक साथ 4 म’रीजों का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है. जानकारी के मुताबिक पटना के IGIMS अस्पताल में भर्ती 4 मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. ये लोग खगड़िया, सहरसा, बेगूसराय और मुंगेर के रहने वाले हैं. एक साथ 4 लोगों के रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अस्पताल में हड़कंप मच गया है.
पूरे बिहार में कोरोना अब तेजी से अपने जद में लोगों को लेने लगा है. बिहार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. खबर के मुताबिक अब बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 11 से बढ़कर 15 हो गई है.

बता दें कि शनिवार को भी एनएमसीएच में भर्ती 2 महिला का रिपोर्ट पॉजिटिव आया था.वहीं, देशभर में जारी कोरोना वायरस के संक्रमण के संकट के बीच बिहार के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर भी सामने आई है. पटना के एनएमसीएच में इलाजरत मरीजों में से कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की रिपोर्ट इलाज़ के बाद निगेटिव आई है. इन दोनों मरीजों में एक पटना सिटी के बटाऊकुआं का जबकि दूसरा पटना के ही फुलवारीशरीफ इलाके का रहने वाला है.

इनमें से एक मरीज स्कॉटलैंड से आया था, जबकि दूसरा शख्स गुजरात के भावनगर से पटना पहुंचा था. एक सप्ताह के अंदर दोनों को अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उनका इलाज़ किया जा रहा था. टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जहा डॉक्टरों ने प्रसन्नता जाहिर की है. वहीं, स्वास्थ्य महकमा ने भी संतोष जाहिर किया है. यह खबार बिहार के लोगों के लिए राहत देनेवाली है.



Leave a Reply