BIHARBreaking NewsHealth & WellnessSTATE

बड़ी खबर: बिहार में कोरोना वायरस के संदिग्धों की संख्या पहुंची 2376 के पार, दो संदिग्धों की मौ’त, अब तक 15 पॉजिटिव…

CoronaVirus: बिहार में कल रात से अचानक कोरोना संदिग्धों की संख्या में गजब का इजाफा हुआ है। पिछले डेढ़ महीने में पहली बार सर्वाधिक कोरोना संदिग्ध सर्विलांस पर लिए गए हैं। अभी तक जी जानकारी के अनुसार पिछले कुछ घंटे में 469 लोग ऑब्जर्वेशन में लिए गए हैं। शनिवार रात तक ऐसे संदिग्धों की संख्या 1907 थी । जो अभी बढ़ कर 2376 हो गई है।

दो पॉजिटिव मरी’जों की रिपोर्ट मिली निगेटिव

आईडीएच में भर्ती कोरोना पॉजिटिव के 7 मरीजों में से 2 की रिपोर्ट इलाज के बाद जांच उपरांत नेगेटिव मिला है उपाधीक्षक गोपाल कृष्ण ने बताया कि स्कॉटलैंड से लौटा कंप्यूटर साइंस का छात्र राहुल और पटना सिटी के बताओ कुआं निवासी फैयाज की पहली जांच रिपोर्ट पॉजिटिव से नेगेटिव मिली है उन्होंने बताया कि 24 घंटों बाद एक बार फिर इन दोनों की जांच कराई जाएगी उसके बाद आने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।

आज की सभी रिपोर्ट निगेटिव पाए गए

आरएमआरआई में कोरोना संदिग्ध 46 अन्य कि दूसरे चरण में हुई जांच रिपोर्ट अभी-अभी प्राप्त हुई है निदेशक डॉ प्रदीप दास ने बताया कि यह सभी रिपोर्ट भी नेगेटिव मिली है यानी आज आरएमआरआई में कुल 86 नमूनों की जांच हुई और सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है।

दो संदिग्धों की मौत से मचा हड़कंप

इस बीच भागलपुर के मायागंज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में सारण के एक व्‍यक्ति की मौ’त शानिवार की रात को हो गईं। वह कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज था और 25 मार्च को इमरजेंसी में उसका इलाज किया जा रहा था। 27 मार्च को उसका सैम्पल पटना भेजा गया। लेकिन,अभी तक जांच रिपोर्ट नही मिली है।

बांका जिले में पांच दिन पूर्व हरियाणा से आए एक युवक की मौ’त सदर अस्पताल में हो गई है। उसकी मौ’त के बाद अस्पताल में ह’ड़कंप मच गया है। चिकित्सक डॉ अमिश ने बताया कि बु’ख़ार और दम फूलने से मौ’त हुई है। वैसे जांच रिपोर्ट के बाद ही मौ’त के सही कारणों का पता चलेगा।

बिहार में 11 कोरोना पॉजिटिव

संदिग्धों की संख्या में बढ़ोत्तरी के साथ ही अब बिहार में कोरोना (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार की रात कोरोना संदिग्धों की आई जांच रिपोर्ट में दो और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब बिहार में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 11 हो चुकी है जिसमें से एक मरीज की मौ’त हो चुकी है। नए मरीजों में एक म’रीज बिहार की राजधानी पटना में ही पाया गया है दूसरी एक महिला मिली है जो कि लखीसराय की रहने वाली है।

इस महिला को टेस्ट के सैंपल लिए जाने के बाद पटना के एनएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है जहां उसका इलाज जारी है। आरएमआरआई के डायरेक्टर डॉ प्रदीप दास ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आरएमआरआई में दो नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बता दें कि बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से एक मरीज की पूर्व में हो मौत हो चुकी ह। उसकी मौत के बाद उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई थी। वह मरीज बिहार के मुंगेर का रहने वाला था और उसने इलाज के दौरान पटना एम्स में दम तोड़ा थ। बताया गया था कि उसकी किडनी फेल हो गई थी और उसे डायलिसिस पर रखा गया था।

Input: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.