स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत काम के सिलसिले में मोतीझील माई स्थान के निकट मेन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हाेने से शहर के वार्ड 23 और 24 के बड़े इलाके में पानी की सप्लाई बंद हाे गई। इससे तकरीबन 24 घंटे मोतीझील के बड़े इलाके में पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। 10 हजार से ज्यादा की आबादी काे सुबह में पानी नहीं मिला। गुरुवार शाम 5 बजे के बाद पाइपलाइन दुरुस्त हाेने पर लाेगाें काे राहत मिली।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से नाला निर्माण के दाैरान माई स्थान के पास बुधवार की रात पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हाेने से मोतीझील मेन राेड और कई जगहों पर पानी भर गया। गुरुवार की सुबह पानी सप्लाई नहीं हाेने से वार्ड 23 के पेन गली, बम पुलिस गली, बीबी कॉलेजिएट समेत कई इलाके में लाेग परेशान रहे।
वार्ड 24 के माेतीझील, पांडेय लेन, बीबीघाेष लेन, हमदर्द गली, वैशाखी राम लेन, धर्मशाला पान मंडी से कटहीपुल तक लाेगाें काे पानी नहीं मिला। मोतीझील व्यवसायी संघ के अध्यक्ष त्रिभुवन राय उर्फ टुल्लू राय ने कहा कि नाला निर्माण कार्य में विशेष सतर्कता की जरूरत है। जबकि, वार्ड 23 के निवर्तमान पार्षद राकेश सिन्हा पप्पू स्मार्ट सिटी व निगम दाेनाें काे इसके लिए जवाबदेह मान रहे हैं।






Leave a Reply