बिहार कर्मचारी चयन आयोग की तृतीय स्नातक स्तरीय PT परीक्षा आज यानी शुक्रवार 23 दिसंबर को बिहार के 38 जिलों में 528 केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है। वहीं इस परीक्षा का आयोजन 24 दिसंबर को भी होना है। आज 23 दिसंबर को यह परीक्षा दो शिफ्ट में और 24 दिसंबर को एक शिफ्ट में परीक्षा ली जाएगी। इसके जरिए 2187 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो भी उम्मीदवार आज इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। उन सभी को दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।
एडमिट कार्ड में दिए गए हैं कई निर्देश
- अभ्यर्थियों को पेन या पेंसिल लेकर नहीं आना है। सेंटर पर पेन दिया जाएगा।
- परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने से 10 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा।
- व्हाइटनर, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, लॉग टेबल, ग्राफ पेपर, चार्ट्स या किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, गैजट या मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पेज, वेयरेबल डिवाइज, घड़ी आदि परीक्षा केंद्र में ले जाना सख्त मना है।
- बोल्ड लेटर में लिखा गया है कि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर चप्पल पहनकर आएंगे। यदि वे जूता पहनकर आते हैं तो परीक्षा कक्ष के बाहर जूता खोलकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश करेंगे।
- परीक्षा समाप्ति के बाद अभ्यर्थी उपलब्ध कराए गए प्रश्न पुस्तिका और OMR उत्तर पत्रक को अवश्य ही वीक्षक को लौटा देंगे।

सेंटर पर पहुंचे अभ्यर्थी।
OMR शीट पर इन चीजों को देखें
एग्जाम सेंटर पर मिली आंसर शीट और ओएमआर शीट पर सिम नंबर छपा होना चाहिए। अगर उसमें कोई भी गलती होती है तो उसी समय निरीक्षक को बोलकर इसमें बदलाव करा ले, यह काम परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले करवा ले। साथ ही आपको जो ओएमआर शीट दिया गया है उस पर कोई भी पहचान चिन्ह ना छोड़े इससे आपका पेपर रद्द किया जा सकता है। ओएमआर शीट पर अपना रोल नंबर, सेंटर कोड आदि अच्छी तरह से चेक करके भरें। सभी गोले सही ढंग से भरें वर्ना उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

परीक्षा के लिए पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग को 36.50 प्रतिशत, ईबीसी को 34 प्रतिशत, एससी-एसटी को 32 प्रतिशत, महिला को 32 प्रतिशत और दिव्यांग को भी 32 प्रतिशत।परीक्षा तिथि को सुबह से परीक्षा की समाप्ति तक परीक्षा केन्द्र के आसपास के साइबर कैफे, कोचिंग सेंटर, फोटो कॉपियर/ स्कैनर की दुकानें बंद रहेंगी।


पटना जिले में कुल 40 केंद्र बनाए गए
पटना जिले में बनाए गए 40 परीक्षा केंद्र
इस परीक्षा को लेकर पटना जिले में कुल 40 केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए हर परीक्षा केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट और एक पुलिस अधिकारी के साथ पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12.15 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली 2 बजे से 4.15 बजे शाम तक होगी।
8 साल के बाद आई है वैकेंसी
बता दें कि 23 दिसंबर को दो शिफ्टों और 24 दिसंबर को एक शिफ्ट में परीक्षा ली जानी है। यह वैकेंसी आठ साल बाद आई है। इससे पहले 2014 में यह वैकेंसी आई थी। इस बार अप्रैल 2022 में यह वैकेंसी लाई गई थी। पीटी के बाद मेंस की परीक्षा ली जाएगी। कमीशन का कहना है कि जून 2023 तक चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अंतिम रूप से पास अभ्यर्थी अपनी प्राप्त योग्यता के आधार पर सचिवालय सहायक, अंकेक्षक (अंकेक्षण निदेशालय), योजना सहायक, मलेरिया निरीक्षक, डाटा इंट्री ऑपरेटर, अंकेक्षक (निबंधन कार्यालय सहयोग समिति) के पदों पर नियुक्त किए जाएंगे।




Leave a Reply