मुजफ्फरपुर: गायघाट विधानसभा अंतर्गत बंदरा प्रखंड के पियर में उप डाकघर का उद्घाटन किया गया ।


मौके पर विधायक कोमल सिंह , पोस्टमास्टर जनरल पवन कुमार सिंह ,SSP रंजय कुमार सिंह, SPOs RMS U Division आशुतोष आदित्य द्वारा विधिवध रूप से फीता काटकर उदघाटन किया गया।


सहायक डाक अधीक्षक अतिरिक्त प्रभार में सरोज कुमार द्वारा उद्घाटन समारोह को सफल रूप से संपन्न कराया गया।


उप डाकघर की सुविधा के शुरू होने से स्थानीय लोगों को डाक एवं इससे जुड़ी विभिन्न सेवाओं का लाभ क्षेत्र में अधिक सुगमता से मिल सकेगा।


इस अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया तथा उप डाकघर में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया गया।


इस मौके डाक निरीक्षक केंद्रीय अनुमंडल गौरव कुमार, दक्षिणी अनुमंडल रंजीत कुमार , डाक निरीक्षक ग्राहक संतुष्टि प्रियदर्शिनी , डाक विभाग के कर्मचारी सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।





Comment here