Breaking NewsNationalSTATE

देश में अब तक 86 लोग दे चुके हैं ख’तरनाक कोरोना वायरस को मा’त, COVID-19 से जंग में 10 प्रतिशत म’रीज ठीक…

भारत में खत’रनाक कोरोना वायरस को अब तक 86 लोग मात दे चुके हैं। कोरोना वायरस के खि’लाफ जिंदगी और मौ’त की ल’ड़ाई में 86 लोगों ने जीत हासिल की है और वह पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस के 979 पॉजिटिव मा’मले सामने आ चुके हैं और 25 लोगों की मौ’त हो चुकी है। कोरोना वायरस से सबसे प्र’भाविज राज्यों में महाराष्ट्र और केरल टॉप पर हैं। 

देश में कोरोना वायरस के म’रीजों की संख्या में लगातार भले ही इजाफा हो रहा है, मगर इस बीच थोड़ी राहत की खबर यह भी है कि कोविड-19 से अब तक 10 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के 86 मरीज इस खतरनाक वायरस से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जो देशभर में एक्टिव मरीजों की संख्या के 10 फीसदी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र और केरल में कोरोना वायरस लगातार तेज गति से बढ़ रहा है और दोनों राज्यों में 200 के करीब मामले पहुंच चुके हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक 186 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं 6 लोगों की मौ’त भी हो चुकी है। हालांकि, यहां 25 लोग इस वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। 

वहीं केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 182 हो गई है। मगर अच्छी बात ये है कि इस राज्य में मौत का ग्राफ बहुत कम है और अब तक एक शख्स ने ही जान गंवाई है। वहीं, 15 लोग कोविड-19 से पूरी तरह ठीक हो गए हैं। अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो कोरोना वायरस के 66 मरीजों की संख्या में से 11 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। वहीं दिल्ली में कोविड-19 के 47 केसों में से दो की मौ’त हो चुकी है और 6 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।

बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते खत’रनाक प्रकोप को देखते हुए पिछले रविवार को 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। लॉकडाउन के ऐलान के बाद मजदूरों का पलायन भी जारी है। इसे देखते हुए पीएम मोदी ने लॉकडाउन की वजह से हो रही परेशानियों के लिए माफी भी मांगी और बताया कि इसके अलावा देशवासियों को बचाने का कोई और रास्ता नहीं था। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.