Breaking News

जहानाबाद नगर पंचायत घोसी में पुर्नमतदान:ईवीएम खराब होने से नहीं हो सकी थी काउंटिंग, 789 मतदाता करेंगे वोटिंग

जहानाबाद जिले के घोसी नगर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या 3 पर मुख्य पार्षद पद का गुरुवार को पुर्नमतदान कराया जा रहा है। 18 तारीख को ईवीएम में खराबी होने के कारण यहां की मतगणना नहीं हो सकी थी। इसी के कारण मुख्य पार्षद का परिणाम भी स्थगित कर दिया गया था।

चुनाव आयोग से निर्देश प्राप्त हुआ था कि घोसी नगर पंचायत मतदान केंद्र संख्या 3 पर पुर्नमतदान कराया जाए। इसी निर्देश पर गुरुवार को मतदान कराया जा रहा है। इस मतदान केंद्र पर 789 मतदाता है।

31 मतदान केंद्र का मतगणना हो चुका है, जिसमें मानमती देवी आगे चल रही है। रुकमणी देवी दूसरे स्थान पर है। दोनों प्रत्याशी इस मतदान केंद्र पर अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मतदाता मतदान में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसी के कारण मतदान प्रक्रिया काफी धीरे धीरे चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.