Breaking News

गोपालगंज में सड़क हादसा, एक घायल:अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आया 10 वर्षीय मासूम, घायल स्थिति में गोरखपुर रेफर

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के तुरकान्हा पुल के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक दस वर्षीय मासूम बच्चा बुरी तरह जख़्मी हो गया जिसे परिजनों द्वारा तत्तकाल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है। मासूम बच्चा नगर थाना क्षेत्र के तुरकान्हा गांव निवासी साहेब हुसैन के 10वर्षीय बच्चा साहिल हुसैन बताया जाता है।

दरअसल घटना के सन्दर्भ में बताया जाता है कि बुधवार की सुबह जख़्मी बच्चा अपने घर के पास खड़ा था इसी दौरान गन्ना लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर मौके पर पहुंचा। इसी बीच जख़्मी बच्चा साहिल हुसैन ने गन्ना निकालने की कोशिश की लेकिन गन्ना निकल नही सका और तभी वह अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह जख़्मी होकर लहू लुहलुहान हो गया।

जख़्मी अवस्था मे उसे मौके पर मौजूद लोगों ने उसके परिजनो को सूचित किया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनो ने उसे तत्काल ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। लेकिन स्थिति नाजुकदेखते हुए बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया जहां मासूम बच्चे का ईलाज चल रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.