Breaking News

सीवान में युवक की गला रेतकर ह’त्या:घर के बाहर दलान में सो रहा था, अपरा’धियों ने गला रे’तकर मौ’त के घाट उतारा

सीवान में मकान के बाहर बरामदे में सो रहे एक युवक की बेखौफ अपराधियों ने देर रात्रि गला रेत कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को बुधवार की अहले सुबह हुई, जब मृतक के साथ सो रहे उसके 10 वर्षीय बेटे की नींद पिता के शरीर से निकल रही खून की गर्माहट से खुली तो बच्चा चिल्लाते हुए इसकी जानकारी अपने परिजनों को दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन गंगपुर गांव का है। वहीं मृतक की पहचान गांव के रहने वाले लल्लन साहनी के 35 वर्षीय अशोक साहनी के रूप में हुई है। घटना के बाद मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सिसवन थाने की पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतक की पहचान गांव के रहने वाले लल्लन साहनी के 35 वर्षीय अशोक साहनी के रूप में हुई है।

मृतक की पहचान गांव के रहने वाले लल्लन साहनी के 35 वर्षीय अशोक साहनी के रूप में हुई है।

दरअसल घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि अशोक साहनी मंगलवार की रात्रि खाना खाने के बाद कमरे के बाहर अपने 10 वर्षीय पुत्र आयुष के साथ बरामदे में सो रहे थे। दरवाजे पर ट्रैक्टर होने की वजह से उसी के रखवाली के लिए वह हमेशा सोते थे। इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने धारदार चाकू से गला रेत कर उनकी हत्या कर दी। 10 वर्षीय बेटे ने इसकी जानकारी दी तो परिवार के अन्य सदस्य करीब रात्रि 2:00 बजे भागते हुए मौके पर पहुंचे तो देखा कि अशोक खून से लथपथ पड़ा हुआ है। घटना में उसकी मौत हो गई है। इसके बाद रोते बिलखते परिजनों ने इसकी जानकारी सिसवन थाने की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सिसवन थाने के पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि मृतक अशोक साहनी नाव चलाने का काम करता था। मृतक के छोटे-छोटे 2 पुत्र दो पुत्रियां है। घटना में मृतक के परिजनों का कहना है की अशोक साहनी का किसी से आपसी दुश्मनी नहीं था, वह शांत स्वभाव के व्यक्तित्व थे।

कहते हैं थानाध्यक्ष

घटना के संबंध में सिसवन थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया की मामले में मृतक का शव बरामद किया गया है मामले की जांच की जांच की जा रही है। मृतक अपने 10 वर्षीय पुत्र के साथ दरवाजे के बाहर बरामदे में ट्रैक्टर के पास सोया हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.