Breaking News

सीवान में शराब फैक्ट्री का भं’डाफो’ड़:पुलिस ने एक तस्कर को भी किया गिर’फ्तार, लगातार जारी है छापेमारी अभियान

सीवान में बीते शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से चौकीदार समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार शराब कारोबारियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। छापेमारी के क्रम में सोमवार की शाम पुलिस ने एक अवैध रूप से चल रहे मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि शराब कारोबारियों ने भूमि के अंदर करीब 250 लीटर देसी शराब निर्माण के लिए छिपा रखा था। पूरा मामला जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के गोइननार गांव की है। वही शराब की मिनी फैक्ट्री चलाने वाले कारोबारी की पहचान थाना क्षेत्र के रहने वाले गोइयानार निवासी राजकुमार राम के 27 वर्षीय पुत्र सीताराम के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

बता दें कि पुलिस के इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में खलबली मच गई है। बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोइयानार गांव के एक खाली खेत में अवैध मिनी देशी शराब का फैक्ट्री चल रहा है। गुप्त सूचना मिलने के बाद भगवानपुर हाट थाने के थानाध्यक्ष संजीव कुमार अपने दल बल के साथ जब गोइयानार गांव पहुंचे तो खाली पड़े जंगलों में खेतनुमा भूमि की तलाशी लेना शुरू कर दिए, जिसके बाद जो भी चीज प्राप्त हुए पुलिस के होश उड़ गए। शराब कारोबारियों ने भूमि के अंदर मिट्टी खोदकर छिपा रखे सैकड़ों लीटर देसी पास तथा शराब निर्माण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सामग्री भी बरामद हुए है।

पांच लोगों की हुई थी थी मौत

गौरतलब है कि भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान में बीते शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से चौकीदार समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई थी, जिसका आरोप मृतक के परिवार वालों ने ही शराब पीने से ही बताया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.