Breaking News

हाजीपुर रेलवे स्टेशन से गायब बच्चा 2 घंटे में बरामद:वेटिंग रूम से 2 साल का बच्चा लेकर भागी थी महिला

महिला का बच्चा हाजीपुर स्टेशन पर चोरी कर लिया गया था। लेकिन आरपीएफ और जीआरपी के लगभग 2 घंटे के मशक्कत के बाद बच्चा मिल गया। जिसके बाद महिला ने राहत की सांस ली। बताया गया कि महिला स्टेशन के वेटिंग रूम के पास रो रही थी जब जीआरपी थाना अध्यक्ष जय सिंह टीयू उसके पास पहुंचे तो उसने बताया ।कि उसका बच्चा गायब है। जिसके बाद स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया।

कैमरे में एक दूसरी महिला बच्चे को स्टेशन से ली जाती हुई दिखी। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू कर दी।इसके तहत तमाम इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया गया। जीआरपी और आरपीएफ के जवान चप्पे-चप्पे पर बच्चे और महिला की तलाशी में जुट गए. कैंपस में लगे गाड़ी वालों से और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जाए लगी। जिससे बच्चा चोर महिला बच्चा को लेकर कहीं भी भागने में सफल नहीं हो पाए और उसे स्टेशन कैंपस से ही बच्चे के साथ दबोच लिया गया।

असम की रहने वाली बबीता ने बताया कि 3 साल पहले वह भगवानपुर के रहने वाले सुबोध कुमार से लव मैरिज कर असम से वैशाली के भगवानपुर आई थी। उसका 2 साल का बच्चा सुदीप है जिसके साथ वह अपने घर असम जाने के लिए हाजीपुर स्टेशन पहुंची थी।जहां एक महिला उसके पास पहुंची और उससे बातचीत कर दोस्ती कर लिया और फिर बच्चे के साथ खेलने लगी।

आरोपी महिला के साथ बच्चे की रिकवरी के बाद जीआरपी थाना अध्यक्ष जय सिंह टीयू ने बताया कि सूचना मिली थी ।कि महिला वेटिंग रूम के पास रो के एक महिला रो रही। मेरा एक बच्चा गायब है।जिसके बाद हम लोगों ने सीसीटीवी वगैरह की तलाश किया ।जिसे पता चला कि एक महिला बच्चे को ले जा रही थी. फिर हम लोग आरपीएफ और जीआरपी मिलकर संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के बाद एक महिला भी मिल गई और बच्चा भी बरामद कर लिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.