बिहार में ठंड ने अपना असर दिखाना अब शुरू कर दिया है। पछुआ हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन सिहरन वाली ठंड ने अभी भी बिहार में दस्तक नहीं दी है। दिसंबर महीना लगभग आधा से ज्यादा खत्म हो चुका है, लेकिन प्रदेश में अब भी घना कोहरा वाला दिन नहीं देखा गया है। राजधानी पटना सहित कई जिलों में सुबह और देर शाम के बाद से ठंड बढ़ने लगी है
राज्य में पिछले 24 घंटे की बात करें तो गया, पटना, भागलपुर, पूर्णिया समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। वही ठंड बढ़ने के साथ ही बिहार के कई जिलों की हवा जहरीली हो चुकी है। 4 जिलों का AQI 400 के पार हो चुका है, जिसमें बेगूसराय का AQI 468, पटना का AQI 422, सीवान का AQI 433 और कटिहार का AQI 440 दर्ज किया गया है।

19 से 22 दिसंबर के बीच राज्य में पश्चिमी हवा चलने की संभावना है।
गया सबसे ठंडा, 7.3 डिग्री रहा तापमान
जमुई के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री नीचे आया। वहीं, पटना में एक डिग्री पारा ऊपर चढ़ा है। राज्य भर में गया सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के चार जगहों पर न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे रहा। इनमें सीवान में 10 डिग्री, रोहतास 9.5 डिग्री, बेगूसराय 10 डिग्री और नवादा में 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 19 से 22 दिसंबर के बीच राज्य में पश्चिमी हवा चलने की संभावना है। जबकि बारिश की संभावना बिलकुल नहीं है। हवा की औसत गति 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में ठंड पहाड़ी हवाओं के वजह से गलन बढ़ेगी। बिहार में अगले 5 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण पश्चिम, उत्तर, दक्षिण मध्य इलाकों में सुबह के समय कोहरा रहेगा। ऐसे में सुबह के वक्त बाहर निकलने वाले लोगों को थोड़ी मुश्किलें हो सकती हैं।

बिहार के अधिकतर जिलों का AQI 350 के पार हो चुका है।
ठंड बढ़ने के साथ बढ़ रहा प्रदूषण
बेगूसराय जिले की हवा देश में सबसे ज्यादा खराब है। बीते दिन AQI 468 दर्ज किया गया। ठंड बढ़ने के साथ ही पूरे प्रदेश में वायु प्रदूषण भी लगातार बढ़ते जा रहा है। वहीं राजधानी पटना की बात करें तो यहां की भी हवा जहरीली हो चुकी है। AQI 400 के पार हो चुका है। वहीं बिहार के कुछ जिलों को छोड़कर अधिकतर जिलों का AQI 350 के पार हो चुका है।
जहरीली हवा ले रहे हैं लोग
बता दें कि आमतौर पर लोगों को सांसों के द्वारा शुद्ध हवा तब तक मिलती है जब तक एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 से कम होता है। लेकिन राजधानी पटना सहित बिहार के अन्य जिलों में हवा काफी प्रदूषित है। जहां लोग सास के रूप में जहरीली हवा ले रहे हैं। डॉक्टरों का भी मानना है कि यह हवा लोगों के लिए ठीक नहीं।
वहीं सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का मानक कहता है कि जिन इलाकों में AQI लेवल 301 से अधिक हो जाता है, वहां की हवा बहुत ही अत्यधिक खराब हो जाती है। वायु प्रदूषण विशेषज्ञों की मानें तो पटना में नगर परिषद और नगर निगम क्षेत्रों में एक ही हवा का लेवल बहुत खराब स्थिति में है।




Leave a Reply