Breaking News

मुजफ्फरपुर में सीतामढ़ी MLC की गाड़ी पलटी:3 गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचीं MLC रेखा कुमारी

मुजफ्फरपुर में रविवार की शाम 3 गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस दौरान सीतामढ़ी की MLC रेखा कुमारी की गाड़ी वहां से गुजर रही थी। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों से बचाने में उनकी भी गाड़ी सड़क पर पलट गई। उन्हें भी हल्की चोट आई है। साथ ही अन्य गाड़ियों में सवार 3 अन्य लोग भी घायल हो गए। हादसा पटना-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के तुर्की में हुआ।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। मौके पर जुटी भीड़ ने MLC को बाहर निकाला। वहीं लोगों ने मामले की जानकारी तुर्की ओपी पुलिस को दिया। घटना की सूचना पर पहुंची तुर्की पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।

दुर्घटनाग्रस्त MLC रेखा कुमारी की गाड़ी।

दुर्घटनाग्रस्त MLC रेखा कुमारी की गाड़ी।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं दुर्घटना हुई गाड़ियों को जब्त किया गया। बताया गया की MLC पटना की ओर से अपने गाड़ी मे आ रही थी। इसी दौरान तुर्की के समीप दो गाड़ियां आपस में टकरा गई। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को बचाने के चक्कर मे उनकी गाड़ी सड़क पर ही पलट गई।

वहीं पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी भी टकरा गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि घटना में 4 गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। एक गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मौके पर सड़क जाम हो गया।

दुर्घटनाग्रस्त कार जिसे बचाने के चक्कर में MLC की गाड़ी पलटी।

दुर्घटनाग्रस्त कार जिसे बचाने के चक्कर में MLC की गाड़ी पलटी।

मामले में तुर्की प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि कुछ गाड़ियां आपस में एक ही लेन में टकरा गई थी। उसे बचाने के चक्कर मे MLC की गाड़ी भी पलट गई। उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। हल्की फुलकी चोट आई है। घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.