मुख्यमंत्री उद्यमी याेजना के तहत राेजगार सृजन के लिए राज्य में 8 हजार उद्याेग खुलेंगे। खास यह है कि इस बार इनमें से 1000 उद्याेग सिर्फ चर्म व वस्त्र सेक्टर के हाेंगे। इन उद्याेगाें काे बियाडा के विभिन्न औद्याेगिक क्षेत्राें में जगह दी जाएगी। लाभार्थियाें के चयन के लिए उद्याेग विभाग ने आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदनाें का चयन जिलावार निर्धारित लक्ष्य के Eधार पर हाेगा।
बता दें कि उद्यमिता काे बढ़ावा देने व राेजगार सृजन के लिए यह याेजना पिछले वर्ष शुरू हुई थी। पहले साल राज्य के 16 हजार उद्याेगाें के लिए चयनित लाभार्थियाें काे 10-10 लाख लाेन दिए गए। उनमें से 5 लाख का ऋण और 5 लाख का अनुदान है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए इसमें ताे काेई बदलाव नहीं है। लेकिन, पहली बार 3 कैटेगरी में आवेदन लिए जाएंगे। 8000 आवेदनाें में से कैटेगरी ए के तहत 5000 लाभार्थियाें के ऋण 51 परियाेजनाओं के लिए स्वीकृत हाेंगे।
चर्म, वस्त्र और खाद्य प्रसंस्करण संबंधी उद्याेगाें पर इस बार सरकार का विशेष जाेर है। 2000 आवेदन सिर्फ चर्म, वस्त्र व खाद्य प्रसंस्करण प्रक्षेत्र के लिए हाेंगे। 1000 अन्य लाभार्थियाें का चयन भी बियाडा क्षेत्र में चर्म व वस्त्र सेक्टर के लिए ही हाेगा। आवेदन के बाद लाेन विस्तृत प्राेजेक्ट रिपाेर्ट के आधार पर मिलेगा। उद्यमियाें काे उद्याेग शुरू करने से पहले सरकार द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी।
कैटेगरी के चयन में गलती हुई ताे नहीं कर सकते हैं संशाेधन
उद्यमी जिस सेक्टर में उद्याेग खाेलना चाहते हैं, उसका सेलेक्शन पहले ही कर लेना हाेगा। कैटेगरी के चयन या गलत आवेदन करने पर दाेबारा संशोधन का माैका नहीं मिलेगा। उद्यमी जिस जिले में परियोजना स्थापित करना चाहते हैं, वहां का स्थाई निवास प्रमाणपत्र देना अनिवार्य है। हालांकि, कैटेगरी C के लिए लक्ष्य जिलावार न होकर पूरे राज्य के लिए है। किसी भी जिले के लाभार्थी संबंधित औद्योगिक क्षेत्र के लिए आवेदन कर सकेंगे।
चर्म व वस्त्र सेक्टर के लिए बियाडा में मिलेगी प्लग एंड प्ले की सुविधा
चर्म एवं वस्त्र सेक्टर के लिए उद्यमियाें काे अगले साल से कैटेगरी-सी में बियाडा के औद्याेगिक क्षेत्र में प्लग एंड प्ले की सुविधा मिलेगी। उद्यमी रेडिमेड वस्त्र, कशीदाकारी, बेडशीट, तकिया कवर निर्माण, चमड़े के जैकेट्स, जूते, बैग, बेल्ट्स, रेक्सीन के सीट कवर, पावरलूम आदि तैयार कर सकेंगे। बियाडा में उद्यमियाें काे हाजीपुर, ईपीआईपी, मुजफ्फरपुर, बिहटा, सिकन्दरा, कुमारबाग बेतिया, पूर्णिया, बरारी, भागलपुर, बेगूसराय में जगह मिलेगी।
लक्ष्य के आधार पर हाेगी आवेदनाें की स्वीकृति
उद्यमी याेजना से वित्तीय वर्ष 22-23 के लिए बिहार में उद्यमिता विकास काे लेकर 8000 अावेदनाें का चयन हाेना है। चर्म, वस्त्र, खाद्य प्राेसेसिंग से संबंधित बड़ी संख्या में उद्याेग खुलेंगे। अावेदनाें की स्वीकृति जिलावार लक्ष्य आधार पर हाेगी। -धर्मेंद्र सिंह, एमडी, उद्याेग केंद्र




Leave a Reply