Breaking News मुजफ्फरपुर में दवा कारोबारी से लू’टपाट:अप’राधियों ने पि’स्टल के बल पर 70 हजार लू’टे, विरोध करने पर सिर फोड़ दिया December 19, 20220 मुजफ्फरपुर मे बाइक सवार अपराधियों ने दवा कारोबारी से हथियार के बल पर 50 हजार रुपए लूट लिया। साथ ही, 20 हजार रुपए की दवा भी लूट ली। विरोध करने पर मारपीट की गई। पिस्टल के बट से हमला कर सिर फोड़ दिया। मामला जिले के मनियारी थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के समीप की है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगो ने उन्हे इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया। वही, सूचना पर पहुंची मनियारी पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। घायल दवा कारोबारी से घटना के संबंध मे पूछताछ कर जानकारी ली। घायल दवा कारोबारी मनियारी के मो. आमिर हुसैन है। उन्होंने बताया की वे MR का काम करते है। दुकानों मे दवा भेजते है। वे काजी इंडा के तरफ से आ रहे थे। इलाके के दुकानों से दवा के पैसे 50 हजार रुपए लेकर जा रहे थे। उनके पास 20 हजार की दवा अलग डब्बे में थी। इसी दौरान टोल प्लाजा के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बाइक की चाबी निकाल ली। पिस्टल के बल पर 50 हजार रुपए व दवा ले लिया। बाइक भी लेने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर पिटाई की। पिस्टल के बट से सिर फोड़ दिया। शोर मचाने पर फरार हो गए। खून से लथपथ हालत मे उन्होंने अपने पहचान वालों को काल कर घटना की जानकारी दिया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया। मामले मे थानेदार कुमार संतोष रजक ने बताया की घटना की जांच की जा रही है। Share this post: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on X (Opens in new window) X Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Print (Opens in new window) Print Email a link to a friend (Opens in new window) Email Post navigation Previous Article छपरा की घटना को लेकर सहरसा पुलिस सजग:हर छोटी-बड़ी शराब की सूचना पर छापेमारी कर रही पुलिस Next Article मुजफ्फरपुर में सीतामढ़ी MLC की गाड़ी पलटी:3 गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचीं MLC रेखा कुमारी Leave a ReplyCancel reply This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.
Leave a Reply