Breaking News

छपरा की घटना को लेकर सहरसा पुलिस सजग:हर छोटी-बड़ी शराब की सूचना पर छापेमारी कर रही पुलिस

सहरसा में छपरा जैसी घटना न हो। इसके लिए सहरसा की पुलिस पूरी तरह सजग है। शराब के हर छोटी-बड़ी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते नजर आ रही है। जिसका फलाफल भी दिखने को मिल रहा है। जिसके कारण शराब कारोबार का धंधा इन दिनों मंदा चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी सभी छोटे-बड़े शराब कारोबारियों के प्रत्येक गतिविधि पर लगातार नजर रख रही है।

आज 18 दिसंबर रविवार को सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार को गुप्त सूचना मिली की सदर थाना क्षेत्र के बैंजनाथपट्टी गांव स्थित तिलावे नदी के किनारे अवैध देसी शराब निर्माण की सामग्री को एकत्र किया गया है। सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन हुआ। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर छापामारी किया।

हालांकि पुलिस को देखते ही कारोबारी फरार होने में कामयाब रहे है। लेकिन पुलिस ने मौके से ही देसी शराब निर्माण की सामग्री को जब्त किया। जिसके बाद देशी शराब निर्माण की सामग्री जावा महुआ और गुड़ को मौके पर ही विनष्ट किया गया। वही कारोबारी की पहचान भी किए जाने की बातें सामने आ रही है।

वहीं इस मामले को लेकर सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि देसी शराब निर्माण की सामग्री को तिलावे नदी के किनारे सुनसान इलाके में एकत्र की गई है और देसी शराब निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।हालांकि छापामारी में कारोबारी फरार होने में कामयाब रहे हैं। लेकिन देसी शराब निर्माण की सामग्री को जब्त किया गया। जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। उन्होंने ये भी कहा कि कारोबारी की पहचान की जा रही है। जल्द ही कारोबारी को भी चिन्हित कर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.