नवादा में नगर परिषद नवादा के बुधौल गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मतदान केंद्र के पास प्रत्याशी व उनके समर्थकों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते रोड़ेबाजी शुरू हो गई। जिसमें कई लोगों को चोटें आई।
सूचना के बाद एसडीएम उमेश कुमार भारती, सदर एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद के द्वारा मोर्चा संभाला गया वही सहित अन्य अधिकारी दलबल के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
मौके से पुलिस ने दो प्रत्याशी समेत दर्जन भर लोगों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए जाने वालों में प्रत्याशी मिथिलेश मिश्रा, उमेश हरि, प्रत्याशी सीता देवी के पति रंजीत चौहान प्रमुख रूप से शामिल हैं। इनके अलावा धनंजय कुमार, कमलेश यादव, गोरेलाल कुमार, रामनाथ साह,अविनाश कुमार, मनीष कुमार, राजकमल, अखिलेश कुमार, दीपक कुमार, रवि कुमार को भी हिरासत में लिया गया।
कहा जा रहा है कि एक प्रत्याशी के समर्थक बोगस वोटिंग का प्रयास कर रहे थे। जिसका विरोध किया गया। इसी को लेकर बात बिगड़ गई और घटना राडेबाजी तक पहुंच गई। रोड़ेबाजी में पिंटू कुमार पिता विशुनदेव यादव सहित कई लोग चोटिल हुए।
इसकी जानकारी मिलते ही अधिकारी पुलिस बल के साथ बूथ पर पहुंच गए और हालात पर काबू पाया। सदर एसडीएम ने बताया कि मतदान केंद्र के बाहर आपस में विवाद हुआ। बूथ पूरी तरह सुरक्षित है। मतदान में किसी प्रकार का कोई व्यवधान नहीं आया। स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है। जहां एक दर्जन लोगों को पकड़ा गया है। सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बताया है कि मौके पर पहुंचने पर 2 प्रत्याशी व एक प्रत्याशी पति को भी पकड़ा गया है वह कुछ और लोगों को हिरासत में ली गई है।
बता दें कि मतगणना केंद्र से कुछ दूरी पर प्रत्याशी व समर्थक के द्वारा रोड़बाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। वही नवादा के तमाम पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामला कंट्रोल कर लिया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर सदर एसडीओ के द्वारा मोर्चा संभाला गया नहीं तो बड़ी घटना को भी अंजाम दिया जा सकता था।



Leave a Reply