Breaking News

बैंक लू’टकर भाग रहा था…भीड़ ने पकड़ा, समस्तीपुर में झोले से 10 लाख कैश-कट्‌टा बरामद

समस्तीपुर में बैंक लूटकर भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद भीड़ ने उसे एक पोल से बांध दिया और जमकर पिटाई कर दी। बदमाश के पास से लूट के 10 लाख रुपए भी बरामद हुए हैं। कैश के साथ झोले में एक कट्‌टा भी रखा हुआ था।

मामला रोसड़ा थाने के ऐरौत गांव की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा का है। सोमवार को बैंक खुलते ही सुबह 10 बजे 5 बदमाशों ने धावा बोल दिया। यहां से करीब 50 लाख रुपए लूटकर बाइक से भागने लगे। बैंक के आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा किया और एक को पकड़ लिया।

सुबह बैंक खुलते ही बैंक के अंदर 5 बदमाश घुसे।

सुबह बैंक खुलते ही बैंक के अंदर 5 बदमाश घुसे।

इसके बाद बिजली के पोल में बांधकर उसकी जमकर पिटाई की गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया। उसके पास से लूट के 10 लाख रुपए भी बरामद हुए हैं। बाकी का कैश उसके साथी लेकर भागने में सफल रहे।

एक बदमाश को भीड़ ने पोल से बांधकर जमकर पीटा।

एक बदमाश को भीड़ ने पोल से बांधकर जमकर पीटा।

फिलहाल पकड़े गए बदमाश और लूट में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब साढे 10 बजे बैंक का एरौत शाखा खुलते ही 5 की संख्या में बदमाश पहुंच गए।

पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने एक कट्‌टा और 10 लाख रुपए बरामद किया है।

पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने एक कट्‌टा और 10 लाख रुपए बरामद किया है।

एक बदमाश बैंक के बाहर रहकर लोगों पर निगरानी रखे था। जबकि 4 बदमाश बैंक के अंदर घुस गए और हथियार के बल पर मैनेजर और कैशियर को कब्जे में ले लिया। इसके बाद करीब 50 लाख रुपए से अधिक लूट लिए।

बदमाश अलग-अलग बाइक से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पहुंचे थे। लूट के दौरान शोर सुन होने पर लोगों को जुटता देख बदमाश भागने लगे। भाग रहे बदमाशों में से एक को लोगों ने खदेड़कर मुरादपुर के पास से पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश के पास से एक कट्‌टा भी मिला है।

12 दिन पहले लोगों ने समस्तीपुर में बदमाशों की बाइक जला दी थी।

12 दिन पहले लोगों ने समस्तीपुर में बदमाशों की बाइक जला दी थी।

ज्वेलरी शॉप लूटने आए बदमाश को भीड़ ने मार डाला
बताते चलें कि 12 दिन पहले समस्तीपुर में ही भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। वहीं, 3 युवक की हालत गंभीर हो गई थी। आक्रोशित लोगों का आरोप था कि पहले इन तीनों ने ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की कोशिश की।

भागने के दौरान एक कपड़ा दुकानदार को पीठ में गोली मार दी थी। इसके बाद लोगों ने खदेड़ कर 5 में से 4 बदमाशों को पकड़ा लिया। इसके बाद बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस चारों को लोगों से चंगुल से बचाकर अस्पताल ले गई। अस्पताल में एक बदमाश ने दम तोड़ दिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.