नवादा में सड़क दुर्घटना में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। मामला सोमवार का है, जहां जिले के धनधारी मोड़ के समीप तेज रफ्तार बस में छड़ लड़े टेलर गाड़ी में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें बस पर सवार 15 लोग घायल हो गए, जिसमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में कुछ लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे तो कुछ लोग बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल चले गए। बता दें कि अरमान बस धनबाद से पकरी बरामा जा रही थी, तभी धनधारी मोड़ के समीप टक्कर हो गई
छड़ लदे ट्रक में बस ने मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शी अंशु कुमार ने बताया कि बस काफी रफ्तार में थी और छड़ लदे ट्रक में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं उन्होंने बताया कि घटना के बाद सरकारी एंबुलेंस पर कई बार नंबर लगाया गया, लेकिन किसी भी प्रकार का कोई रिस्पांस नहीं मिला, जिसके बाद सभी घायल निजी वाहन से प्राइवेट अस्पताल में चले गए तो कुछ लोग सरकारी अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
वहीं नवादा के अस्पताल में जलेश्वर महतो की पत्नी सोना देवी व सुधीर कुमार को भर्ती कराया गया है। वहीं रमेश कुमार राजेश कुमार और अमित कुमार को हल्की चोट लगी जो अस्पताल में बिना एंट्री कराई हुए इलाज चलाते चले गए। मौके पर पहुंचकर परिवार ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस भीषण सड़क दुर्घटना में 15 लोग घायल होने की बात सामने आई। बता दें कि झारखंड से बिहार आने के दौरान यह घटना घटी है। नवादा जिले के एनएच 31 धनधारी गांव के समीप यह बड़ा हादसा हुआ है। वहीं मौके पर अकबरपुर थाना के चौकीदार विष्णु देव प्रसाद ने बताया की जानकारी मिलते हैं, हमलोग घटनास्थल पर पहुंचे, जहां घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।



Leave a Reply