Breaking News

सीवान में अ’पराधियों ने युवक को चाकू घों’प मोबाइल छीना:कमर में पिस्टल सटाकर कोने में ले गए

सीवान में अपराधियों ने एक युवक को चाकू घोंपकर मोबाइल और रुपए लूट लिया। घटना के बाद पीड़ित युवक को आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी इलाज चल रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र के आंदर के समीप रविवार की रात करीब 8:00 बजे की है। जबकि घटना में घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला निवासी विजय सिंह का 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई है।

सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

विरोध करने पर मारा चाकू

घटना के संबंध में बताया जाता है की पीड़ित युवक आंदर ढाला स्थित अपने दुकान के सामने बाइक खड़ा करने के बाद ढाला पार दुसरे दुकान में कोई समान लेने गया था। लौटने के दौरान दो की संख्या में पहुंचे लुटेरों ने पीछे से युवक के कमर में पिस्टल सटाकर सड़क के किनारे कोने में लेकर गए। उसके बाद युवक से बोला की तुम्हारे पास जो कुछ भी है उसे बाहर निकाल दो। इसके बाद युवक अंकित कुमार सिंह इसका विरोध करने लगा। इसी बीच एक अपराधी अपने पॉकेट से चाकू निकालकर युवक के पेट में चाकू घोंप दिया घटना के बाद अपराधी युवक के पॉकेट से मोबाइल और करीब 3 हजार रूपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद सड़क पर तड़प रहे युवक को स्थानीय लोगों के द्वारा आनन–फानन में उठाकर सदर अस्पताल लाया गया, जहां पीड़ित युवक की इलाज चल रही है।

पल्सर बाइक से पीछा करते हुए पहुंचे थे अपराधी

पीड़ित युवक अंकित ने बताया की प्लसर बाइक सवार दोनों अपराधी उसका पीछा शहर के रामराज मोड़ से ही कर रहे थे। जब वह आंदर ढाला के समीप पहूंचा तो उन्होंने घटना को अंजाम दिया। इधर घटना के बाद सीवान सदर अस्पताल में पीड़ित अंकित के फर्द बयान के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.