समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर मुसरीघरारी चौक पर रविवार रात एक युवक शराब पीकर हंगामा कर रहा था। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। शराब के नशे में युवक ने अस्पताल के ओटी में भी हंगामा मचाया। हालांकि इस दौरान अस्पताल कर्मियों ने उसे किसी तरह ओटी के टेबल पर बैठा उसका उपचार किया।
युवक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव के राम विलास ठाकुर के 38 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार के रूप में की गई है। शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक से तंग लोगों ने उसकी पिटाई भी की। सदर अस्पताल में रखे जाने के बाद पुलिस की गाड़ी वापस लौट गई।
स्थानीय डॉक्टर कर्मी परेशान भी दिखे ऑन ड्यूटी डॉक्टर डीके शर्मा का कहना था कि जब युवक नशे की हालत में था तो उसे ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए था। पुलिस बिना जांच के ही उनसे इमरजेंसी में रखकर यहां से खिसक गई। आन ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी गई है।
Leave a Reply