Breaking News

मोतिहारी में सड़क किनारे खड़ी कार में लगी आग:फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू,

मोतिहारी में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में अचानक आग पकड़ लिया, गाड़ी धू-धू कर जलने लगी, आग की लपट देख कर लोगो की भीड़ जमा हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक आग पर काबू पाती, तब तक गाड़ी पूरी तरह जल कर राख हो गई। घटना सुगौली रक्सौल एनएच 527डी राजा हीरो एजंसी के पास की है।

बताया जा रहा है कि कार चालक ने कार को सड़क किनारे खड़ा किया था। अचानक कार में आग लगी देख मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ गई, स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी । सुचना पर पहुंची पुलिस अग्निशमक वाहन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह जल कर राख हो गया था, पुलिस कार मालिक के बारे में जानकारी जुटा रही है। चालक ने कार को एक तरफ खड़ा कर दिया, जिसके बाद कार धू-धूकर जल उठी। कार में आग लगी देख आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने अग्निशमन विभाग को सूचना देने के साथ ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जिसके कुछ देर बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार में लगी आग पर काबू पाया। तब तक कार ढांचे में बदल चुकी थी। कार चालक की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

सुगौली थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया की ग्रामीणों ने फोन पर सूचना दिया कि एक कार में आग लग गई हैं। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया, कार चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। और पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.