Breaking News

सीवान में घर से 5 लाख की चो’री:छत के रास्ते घर में घुसा चोर, जेवर और कैश लेकर हो गया फरार

सीवान में रविवार रात बेखौफ चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब 5 लाख रुपए का जेवर और कैश लेकर फरार हो गया। चोरी करके जाने के दौरान एक चोर का मौके पर मोबाइल गिर गया। इसके वॉलपेपर में उसका अवैध हथियार लिए तस्वीर भी सामने आया है।

घटना जिले के दरौली थाना क्षेत्र के भिटवली गांव की है। घटना में पीड़ित मकान मालिक बृज किशोर यादव ने बताया कि देर रात्रि परिवार के साथ खाना खाकर सो रहे थे। तभी दो से तीन की संख्या में पहुंचे चोरों ने मकान के पीछे के रास्ते छत पर चढ़कर आंगन में उतर गए।

चोरी के बाद की तस्वीर।

चोरी के बाद की तस्वीर।

घटना में सभी चोरों ने बारी-बारी में मकान के सभी कमरों की तलाशी ली। और चोरी की घटना को अंजाम दिया। मकान मालिक अनुसार चोर उनके यहां चोरी कर करीब 3 लाख रुपए से अधिक के भूषण, करीब 10 हजार रुपए और कई कीमती सामग्रियों पर हाथ साफ कर लिए हैं। पीड़ित ने बताया कि उनके यहां से 5 से अधिक रुपए की संपत्ति की चोरी हुई है।

सुबह नींद खुली तो हुई मामले की जानकारी

पीड़ित मकान मालिक बृज किशोर यादव ने बताया कि जब उनकी सुबह में नींद खुली तो मकान के अंदर अस्त-व्यस्त बड़े समान को देखकर उन्हें ज्ञात हुआ कि उनके मकान में चोरी हुई है। इसके बाद उन्होंने जब देखा तो चोर उनके अलमीरा में रखें आभूषण समेत लाखों रुपए की संपत्ति पार कर लिए थे।

आरोपी के मोबाइल से बरामद तस्वीर।

आरोपी के मोबाइल से बरामद तस्वीर।

इसके बाद मकान मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मकान मालिक ने बताया है कि जिस चोर ने उनके यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया उसका मोबाइल उनके यहां ही छूट गया था। जब मोबाइल बरामद हुआ तो चोर की पहचान हो पाई, वही चोरी का आरोप भटवलिया निवासी कन्हैया यादव पर लगा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.