मोतिहारी में खाद कालाबाजारी की सूचना पर छापेमारी करने गए कृषि समन्वयक के साथ दुकानदार ने बदसलूकी किया, घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के पकङिया चौक के पास की है। कृषि समन्वयक कमेहवर सिंह और अजीत पांडे सहित अन्य लोग दीपू खाद भंडार पर पहुंचे। इन्हे सूचना मिली थी की दीपू खाद बीज दुकानदार द्वारा यूरिया 550 रुपए बैग बेचा जा रहा है, जैसे ही छापेमारी टीम वहा पहुंची, वैसे ही दुकानदार और अन्य लोगो द्वारा टीम पर लाठी से हमला कर दिया। वहीं किसी तरह टीम ने वहां से भाग कर जान बचाई और घटना की सूचना डीएओ, बीएओ और बंजरिया पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही बीएओ रामपुकार पासवान, बंजरिया थाना के दरोगा चंद्रभूषण झा सहित अन्य टीम घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं।
क्या कहते हैं कृषि समन्वयक
पीड़ित कृषि समन्वयक कामेश्वर सिंह ने बताया कि जानकारी मिली कि यूरिया खाद की कालाबाजारी की जा रही हैं, जिसके बाद वहीं हमारी टीम जांच करने गई हुई थी। इसी पर दुकानदार सरोज कुमार और उसके भाई सुभाष कुमार, किसान सलाहकार शशिकांत सहित 25-30 अज्ञात लोगों ने मेरे ऊपर हमला कर दिया। किसी तरह वहां से जान बचा कर भागा।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
बंजरिया थानाध्यक्ष ने बताया की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर भेजी गई है। कृषि समन्वयक के तरफ से आवेदन मिला है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उक्त घटना के बाद क्षेत्र के चौक-चौराहे सहित अन्य जगहों पर कई तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। लोग तरह-तरह के बात कह रहे हैं, लोगों का कहना है कि इससे पहले भी शनिचरा स्थान चौक पर ऑटों पर अवैध बेचे जा रहे यूरिया के सूचना पर पहुंचे कृषि समन्वयक दीपक कुमार के ऊपर भी विक्रेता और ग्रामीणों के द्वारा हमला किया गया था, घटना के बाद उन्होंने भी थाने में आवेदन दिया।



Leave a Reply